फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Weather: Due to extreme heat youth fell unconscious on roadside in Darbhanga, died during treatment in DMCH

Bihar Weather: भीषण गर्मी ने ली युवक की जान; सड़क किनारे बेहोश होकर गिरा, DMCH में इलाज के दौरान मौत

Wed, 29 May 2024 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 29 May 2024 08:09 PM IST
सार

Bihar Weather: दरभंगा में भीषण गर्मी ने एक युवक की जान ले ली। युवक सड़क किनारे खड़ा था, उसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Weather: Due to extreme heat youth fell unconscious on roadside in Darbhanga, died during treatment in DMCH
दरभंगा में गर्मी की वजह से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में कड़ी धूप ने बुधवार को एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र लालबाग मोहल्ले में एक युवक अचानक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल मृतक के शव को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाइस में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है। पहचान होने पर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से दरभंगा में तपिश भरी गर्मी और लू के थपेड़ों से शहरवासी काफी परेशान हैं। इस बीच दिन में भीषण गर्मी के कारण मजदूरी करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed