फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Violent clash between two parties over land dispute in Madhubani

Bihar News: जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, समझाने गई पुलिस पर भी हुआ पथराव; गांव में तनाव की स्थिति

Sun, 16 Mar 2025 12:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Mar 2025 12:39 PM IST
सार

Bihar: जिस तरह से एक सप्ताह से लगातार पुलिस पर हमले हो रहे हैं, ऐसे में अब पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठने लगे हैं। अब मधुबनी के परसाही गांव में पुलिस पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। 

विज्ञापन
Violent clash between two parties over land dispute in Madhubani
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के परसाही गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर खुटौना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ गई।

विज्ञापन


विज्ञापन

एक पक्ष ने पुलिस पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। हालात काबू से बाहर होते देख खुटौना थाना अध्यक्ष ने अनुमंडल के अन्य थानों से मदद मांगी। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुलिस बल पर फिर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन भी क्षतिग्रस्त

फुलपरास के एसडीपीओ सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस बीच, खुटौना पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed