फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Unique wedding: In Madhubani, bride herself reached groom's house with a procession and band-baaja

अनोखी शादी: मधुबनी में दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, बैंड-बाजे और लोगों की भीड़ देख चौंके ग्रामीण

Tue, 11 Feb 2025 09:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Feb 2025 09:36 PM IST
सार

Madhubani News: दुल्हन जब बैंड-बाजे और बारात के साथ दूल्हे के घर पहुंची तो यह नजारा देखने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। कुछ लोग इसे समाज में नई शुरुआत मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे अजीब घटना के रूप में देख रहे हैं। हालांकि इसके पीछे का सच भी उजागर हुआ है। जानें...।

विज्ञापन
Unique wedding: In Madhubani, bride herself reached groom's house with a procession and band-baaja
दुल्हन की बारात देखने को उमड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है। जहां दुल्हन खुद बैंड-बाजे और बारात के साथ दूल्हे के घर पहुंच गई। आमतौर पर विवाह समारोह में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है। लेकिन खजौली प्रखंड के कुशमार गांव में यह परंपरा उलट गई। बाबूबरही प्रखंड के बलानशेर गांव से आई यह बारात किसी विवाह समारोह के लिए नहीं, बल्कि दुल्हन के लिए खुद को ससुराल में पहले से स्थापित करने का एक अनूठा प्रयास था।

विज्ञापन

 
गरीबी और सामाजिक दबाव बना वजह
जानकारी के मुताबिक, दुल्हन अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। पारिवारिक आर्थिक तंगी और सामाजिक दबाव के कारण लड़की के पिता ने यह फैसला लिया कि शादी से पहले ही बेटी को ससुराल भेज दिया जाए। गांव के लोग विवाह में बाधा न डालें, इसके लिए लड़की को शादी से पहले ही दूल्हे के घर भेज दिया गया है, ताकि 16 फरवरी को विवाह समारोह बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके।
विज्ञापन



 
लोगों में उत्सुकता और चर्चा का माहौल
दुल्हन जब बैंड-बाजे और बारात के साथ दूल्हे के घर पहुंची तो यह नजारा देखने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। कुछ लोग इसे समाज में नई शुरुआत मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे अजीब घटना के रूप में देख रहे हैं। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी जोरों पर है कि क्या यह शादी बिना किसी अड़चन के पूरी हो पाएगी या फिर समाज के कुछ लोग इसे रोकने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुल्हन की उम्र पर उठे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा सवाल दुल्हन की उम्र को लेकर उठ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब दुल्हन के पिता से उनकी बेटी की उम्र पूछी गई तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। क्षेत्र अति पिछड़ा होने के कारण यहां शिक्षित लोगों की संख्या बेहद कम है, जिससे सही जानकारी मिलने में भी कठिनाई हो रही है।

 
मंदिर के पास रह रही दुल्हन
शादी की तारीख तय होने के बावजूद दुल्हन अभी दूल्हे के घर में नहीं रह रही है। गांव के मंदिर के पास दूल्हे के कुछ रिश्तेदारों की मदद से उसके ठहरने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से ही 16 फरवरी को शादी संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed