फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Tragic accident in Darbhanga four died due to drowning in Kamla river mourning spread in the village

Bihar: दरभंगा में दर्दनाक हादसा, कमला नदी में डूबने से चार की मौत, गांव में पसरा मातम

Sat, 23 Aug 2025 10:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 10:34 PM IST
सार

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरौर भगवती बसौली गांव में कमला नदी में नहाने गईं तीन लड़कियां तेज धारा में डूब गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में युवक रोहित तांती भी डूब गए।
 

विज्ञापन
Tragic accident in Darbhanga four died due to drowning in Kamla river mourning spread in the village
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरौर भगवती बसौली गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कमला नदी में नहाने गई पांच लड़कियां तेज धारा में बह गईं। इस दौरान तीन लड़कियों की मौत हो गई। वहीं उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे युवक रोहित तांती भी डूब गए। हादसे में कुल चार लोगों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और चारों ओर चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो बच्चियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मृतकों की पहचान अंशु कुमारी (16) पिता प्रमोद मुखिया, शीतल कुमारी (14) पिता स्व. निर्मल साहू, लक्ष्मी कुमारी (15) पिता नारायण मुखिया और युवक रोहित तांती पिता जयशंकर तांती के रूप में हुई है। सभी शवों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना के समय गांव के प्रवीण और राहुल नामक दो लड़के मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। उन्होंने ही सबसे पहले लड़कियों को डूबते देखा और शोर मचाया। इस दौरान रोहित तांती ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज बहाव में फंसकर वह खुद डूब गए। बाद में प्रवीण और राहुल ने भी नदी में छलांग लगाकर सरस्वती कुमारी (8) सहित दो बच्चियों की जान बचाई। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को नदी से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली

इधर, दरभंगा जिले के अन्य हिस्सों में भी डूबने की घटनाएं सामने आईं। सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में नागेंद्र कुमार (24) की नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि कमतौल थाना क्षेत्र के लाधा गांव में मनीषा कुमारी (6) की डूबकर जान चली गई। लगातार हो रही डूबने की घटनाओं ने जिले में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीण प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed