फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   toto driver murder old gandak river bank body found wife arrested

Bihar News: टोटो चालक की बेरहमी से हत्या, बूढ़ी गंडक बांध किनारे लाश बरामद, पत्नी गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 11:54 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 20 May 2025 11:54 AM IST
सार

समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर मोहल्ला के पास अनुरूप टॉकीज के पास सोमवार रात एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। 
 

विज्ञापन
toto driver murder old gandak river bank body found wife arrested
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर मोहल्ला के पास अनुरूप टॉकीज के पास सोमवार रात एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।  हत्या हुई युवक की पहचान बहादुरपुर मोहल्ला के रहने वाले जय नारायण शर्मा उर्फ़ चीना शर्मा के बेटे महेश शर्मा (30) के रूप में हुई है। इस हत्या के मामले में परिवार वालों ने उसकी पत्नी पर शक जताया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिवार के मुताबिक, महेश टोटो चलाकर अपनी रोजी रोटी कमाता था। उसका पत्नी से अच्छा संबंध नहीं था। लगभग दो साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर किसी और के साथ चली गई थी। दो महीने पहले वह फिर से यहां आकर रहने लगी। इसके बाद दोनों के बीच बार बार झगड़े होते थे। लोगों का कहना है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


रात तक घर नहीं लौटा था युवक

परिवार वालों ने बताया कि महेश टोटो चलाता था। वह दिन में घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं आया। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सुबह खबर मिली कि सिनेमा हॉल के पीछे एक शव पड़ा है। जब परिवार वाले वहां पहुंचे तो पता चला कि वह महेश का शव है। उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। उसके सिर और शरीर पर कई जगह चाकू के वार थे। साथ ही उसका दाहिना पैर भी काटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें -BPSC Teacher: बिहार के 11801 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने टीआरई 1 और टीआरई 2 पास वालों को दी खुशखबरी



घटनास्थल के पास एक घर के पीछे खून के छींटे मिले

हत्या की जगह से करीब 25 फीट दूर एक पुराने मकान के पीछे झाड़ियों की तरफ खून के छींटे मिले। वहीं महेश के खून लगे कपड़े भी पाए गए। ऐसा माना जा रहा है कि महेश की हत्या यहीं हुई और फिर शव को बांध के किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा

नगर थाना अध्यक्ष और इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने बताया कि महेश की तेज धारदार हथियार से हत्या हुई है। आसपास के लोगों ने उसकी पत्नी के व्यवहार पर शक जताया है। इसलिए पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महेश टोटो चलाता था और पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed