फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Udhana Express train caught fire at Madhubani railway station platform no 3

Burning Train: प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी देखते-देखते खाक; शॉर्ट सर्किट वजह, कोई हताहत नहीं

Thu, 28 May 2026 09:28 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 09:28 AM IST
सार

Burning Train: मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर खड़ी जयनगर-उधना एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि ट्रेन खाली होने से कोई हताहत नहीं हुआ। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Udhana Express train caught fire at Madhubani railway station platform no 3
ट्रेन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयनगर-उधना एक्सप्रेस ट्रेन में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से एक जनरल कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 की है, जहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी जयनगर-उधना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22563, के एक जनरल कोच में यह आग लगी। गनीमत यह रही कि ट्रेन पूरी तरह खाली थी, जिससे किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बोगी का अधिकांश हिस्सा जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


बोगी से अचानक उठने लगा काला धुआं  
घटना गुरुवार अहले सुबह की बताई जा रही है। जनरल बोगी से अचानक काला धुआं और ऊंची लपटें उठने लगीं। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने धुआं देखकर तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन


दो दिनों से स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन
बताया जा रहा है कि जयनगर-उधना एक्सप्रेस पिछले दो दिनों से रखरखाव के लिए मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। आग लगने के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्टेशन प्रशासन को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल टीम ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक जनरल कोच पूरी तरह जल चुका था। रेलवे अधिकारियों ने राहत की बात यह बताई कि ट्रेन खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

डीआरएम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा स्पेशल ट्रेन से मधुबनी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित होगी
डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


ये भी पढ़ें: हत्यारों ने मारने के बाद शव जला भी दिया; नोएडा लौटने में हुई देर, पहुंची मौत की खबर

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बताया जा रहा है कि मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शॉर्ट सर्किट के कारण स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग लग चुकी है। अब सभी की नजर जांच कमेटी की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed