फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   The mother of the daughter who was missing for five days filed a kidnapping case

सुन लो सरकार: बेटी पांच दिन से लापता है, कॉलेज जाते समय हुआ था अपहरण; दरभंगा का मामला

Sun, 07 Jul 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jul 2024 02:40 PM IST
सार

Bihar: बिहार के दरभंगा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कमतौल थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा का अपहरण हो गया है। पीड़िता की मां ने मोहम्मद नसीरुल नाम के एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
The mother of the daughter who was missing for five days filed a kidnapping case
बेटी लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से कॉलेज के लिए निकली एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। पांच दिनों बाद भी युवती की जानकारी नहीं मिलने पर मां ने कमतौल थाना में सौतिया कटैया गांव के मो नसीरुल के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी में युवती की मां ने कहा है कि बुधवार की दोपहर एक बजे उनकी पुत्री अपने घर से कॉलेज में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने निकली थी। लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने परिजनों के साथ काफी खोजबीन की, जिसके बाद गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सोतिया कटैया गांव निवासी मो. नसीरुल ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित मां ने संदेह जताया है कि कहीं आरोपी उनकी पुत्री को लेकर कोई गलत काम ना कर दे। फिलहाल इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष ने कहा है कि दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र की छात्रा की बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed