फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The body of a 17-year-old girl was recovered from the forest bushes police have launched an investigation

बिहार: मधुबनी में नाबालिग का जंगल में मिला शव, मुंह में कपड़ा मिलने की बात से हत्या की आशंका; सनसनी

Thu, 24 Sep 2026 05:53 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 05:53 PM IST
सार

मधुबनी के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में घर के समीप जंगल की झाड़ी से 17 वर्षीय रोशनी खातून का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
The body of a 17-year-old girl was recovered from the forest bushes police have launched an investigation
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको अब्दुल्ला टोल में घर के समीप जंगल की झाड़ी से करीब 17 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रोशनी खातून के रूप में हुई है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की का शव जंगल की झाड़ी में मिला। लोगों ने आशंका जताई कि युवती के मुंह में कपड़ा डालकर उसकी हत्या की गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर ऐसा क्यों बोले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी?

विज्ञापन
विज्ञापन

भैरवस्थान थाना अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक जंगल से 17 वर्षीय लड़की का शव बरामद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि भैरवस्थान थाना क्षेत्र में लड़की की मौत का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है और थाना पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed