फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Tempo and school bus collide head-on in Samastipur, half a dozen people including a woman injured

Bihar: समस्तीपुर में टेंपो और स्कूल बस की सीधी टक्कर, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

Thu, 14 Aug 2025 05:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 05:38 PM IST
सार

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक पर टेंपो और स्कूल बस की सीधी टक्कर में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी लोगों को 112 पुलिस टीम ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Tempo and school bus collide head-on in Samastipur, half a dozen people including a woman injured
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक पर गुरुवार को टेंपो और स्कूल बस के बीच सीधी टक्कर में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी बस स्टैंड से टेंपो चालक पांच यात्रियों को लेकर समस्तीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन विश्वकर्मा चौक के पास समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रही स्कूल बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव की 45 वर्षीय मीना देवी, उनकी पुत्री 18 वर्षीय सानिया कुमारी, 2 वर्षीय बेटा अर्पित कुमार, भिंडी गांव के मोहम्मद आजाद की पत्नी 45 वर्षीय रशीदा खातून, रहीमपुर रुदौली गांव के 50 वर्षीय नरेश कुमार और टेंपो चालक शामिल हैं। बताया गया कि मीना देवी अपने बीमार बेटे को इलाज के लिए समस्तीपुर ला रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे 112 टीम के पुलिस पदाधिकारी कारी दास ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर मासूम के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed