फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   teachers-complaint-education-minister-action-sarairanjan-beo-suspended-within-hours

बिहार: शिक्षकों की शिकायत पर शिक्षा मंत्री का एक्शन, आधे घंटे में निलंबन का आदेश; सरायरंजन की बीईओ सस्पेंड

Tue, 13 Oct 2026 03:44 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 03:44 PM IST
सार

समस्तीपुर में शिक्षकों की शिकायत पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरायरंजन की बीईओ निर्मला कुमारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। अवकाश, वेतन निर्धारण और सेवा संबंधी मामलों में कथित देरी के आरोपों के बाद देर शाम कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
teachers-complaint-education-minister-action-sarairanjan-beo-suspended-within-hours
सरायरंजन प्रखंड समस्तीपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) निर्मला कुमारी को शिक्षकों के सेवा संबंधी मामलों में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को समस्तीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की शिकायत मिलने पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने प्राथमिक शिक्षा निदेशक को फोन कर आधे घंटे के भीतर निलंबन आदेश जारी करने और उसकी प्रति व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। इसके बाद देर शाम निर्मला कुमारी के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। मामला शिक्षकों के अवकाश, वेतन और अन्य सेवा संबंधी कार्यों के निष्पादन में कथित देरी से जुड़ा है। आरोप है कि प्रखंड शिक्षा कार्यालय से शिक्षकों के कई जरूरी आवेदन और सेवा संबंधी मामले समय पर जिला कार्यालय को अग्रसारित नहीं किए जा रहे थे। इससे संबंधित शिक्षकों के काम प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन


अवकाश और वेतन संबंधी मामलों में देरी का आरोप
निलंबित बीईओ निर्मला कुमारी पर शिक्षकों के विभिन्न प्रकार के अवकाश और सेवा संबंधी आवेदनों को समय पर जिला कार्यालय नहीं भेजने का आरोप है। इसके अलावा, वेतन से जुड़े मामलों को निर्धारित समय पर अग्रसारित नहीं करने और प्रखंड के कई शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं करने की शिकायत भी सामने आई थी। आरोप यह भी है कि प्रखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मियों के बीच कार्यों का उचित बंटवारा नहीं किया गया था। शिक्षकों के सेवा संबंधी मामलों के निष्पादन में देरी को लेकर विभागीय स्तर पर नाराजगी थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर शिक्षा मंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित


शिकायत मिलते ही निदेशक को किया फोन
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को सरायरंजन की बीईओ के खिलाफ शिक्षकों की शिकायत मिली। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही प्राथमिक शिक्षा निदेशक को फोन किया और आधे घंटे के भीतर निलंबन आदेश जारी करने का निर्देश दिया। मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि बीईओ को निलंबित कर आदेश की प्रति व्हाट्सएप पर भेजी जाए। इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की गई और देर शाम निर्मला कुमारी के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया।

निलंबन अवधि में मुजफ्फरपुर रहेगा मुख्यालय
निर्मला कुमारी के निलंबन के बाद उनकी निलंबन अवधि के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर के कार्यालय को मुख्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें विभागीय आदेश के अनुसार निर्धारित मुख्यालय में रहना होगा। शिक्षकों के अवकाश, वेतन निर्धारण और अन्य सेवा संबंधी मामलों का समय पर निष्पादन शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में शामिल है। इन कार्यों में देरी होने से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed