Bihar News: कल बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे संजय सरावगी, देवी-देवताओं से लिया आशीर्वाद
Sanjay Sarawagi: बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 18 दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। घोषणा के बाद उन्होंने दरभंगा, कुशेश्वरधाम, भगवती मंदिर और खाटू श्याम मंदिर में पूजा कर मिथिला के देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया। संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय सरावगी को लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पद की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद संजय सरावगी ने सबसे पहले दरभंगा के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्यामा माई का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे लगातार विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर देवी-देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को संजय सरावगी मिथिला का देवघर कहे जाने वाले बाबा कुशेश्वरधाम पहुंचे, जहां उन्होंने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे बेनीपुर प्रखंड स्थित नवादा भगवती मंदिर पहुंचे और भगवती की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक यात्रा के दौरान संजय सरावगी दरभंगा के शिवाजीनगर स्थित खाटू श्याम मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने श्याम बाबा के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। मिथिला के देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने के बाद संजय सरावगी 18 दिसंबर को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद का औपचारिक रूप से प्रभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही वे संगठनात्मक रूप से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।
यह भी पढ़ें- Bihar News: UG सेमेस्टर-1 परीक्षा के दौरान ANS कॉलेज में मची भगदड़, दो छात्राएं कुचली; इसलिए हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि पदभार ग्रहण करने के बाद संजय सरावगी अपनी ऊर्जा के साथ भाजपा संगठन को एकजुट करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने की दिशा में काम करेंगे। नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आने वाले वर्षों में चुनावी रणनीति तैयार करने की अहम जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी, जिसकी शुरुआत से पहले उन्होंने मिथिला के शक्तिपीठों में जाकर आशीर्वाद लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.