फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur ujiyarpur illegal foreign liquor consumption viral video police negligence

Bihar News: ये कैसी शराबबंदी? खुलेआम छलकाए गए जाम, वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल

Sat, 13 Dec 2025 04:43 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 04:43 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार युवक एक निर्माणाधीन मकान के परिसर में खुलेआम अवैध विदेशी शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
samastipur ujiyarpur illegal foreign liquor consumption viral video police negligence
खुलेआम शराब पीते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक निर्माणाधीन मकान के खुले परिसर में एक साथ चार युवक अवैध विदेशी शराब का सेवन कर रहे हैं। उनके सामने विदेशी शराब से भरी पूरी बोतल रखी हुई है, जिससे बारी-बारी से शराब निकालकर सभी युवक सर्व करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

वीडियो में यह भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि शराब पीने का यह सिलसिला खुलेआम चल रहा है और मौके पर बिहार सरकार द्वारा अनुदानित शौचालय भी बना हुआ है। शराब का सेवन कर रहे युवकों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें स्थानीय पुलिस का जरा भी डर या भय नहीं है। सभी युवक पूरी इत्मीनान से बैठकर चखने का आनंद लेते हुए शराब पीते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत के सुरजपुर वार्ड संख्या 04 का है। सूत्रों के अनुसार, उजियारपुर थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक पिकअप वाहन पर लदी विदेशी शराब की बड़ी खेप उतारी गई थी। इसी शराब माफिया द्वारा इन युवकों को विदेशी शराब उपलब्ध कराई गई थी, जिसे वे लोग निर्माणाधीन मकान के परिसर में बैठकर खुलेआम सेवन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का यह भी कहना है कि वायरल वीडियो में शराब का सेवन करने वाले तीन व्यक्ति स्थानीय पंचायत पतैली पश्चिमी के निवासी हैं, जबकि एक व्यक्ति उक्त गांव का दामाद बताया जा रहा है।


ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?

इस पूरे मामले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर उजियारपुर थानाध्यक्ष दिनभर थाना में बैठकर क्या कर रहे हैं। क्या उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के साथ-साथ शराबियों का भी मनोबल सातवें आसमान पर है? क्या थाना में पदस्थापित अन्य पुलिस पदाधिकारी ही पूरी ड्यूटी निभा रहे हैं? क्या थानाध्यक्ष का यह दायित्व नहीं बनता कि वे अपने थाना क्षेत्र की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखें?

इन सवालों की वजह यह भी है कि स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्ताह में एक-दो दिन ही थानाध्यक्ष को थाना से बाहर निकलते हुए देखा जाता है, वह भी किसी खास चालक के साथ। बताया जाता है कि उजियारपुर पुलिस की इसी शिथिल रवैये के कारण हाल के दिनों में कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

कुछ दिन पहले उजियारपुर थाना से महज 10 कदम की दूरी पर एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके माता-पिता के सामने ही एक शराबी द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। यही नहीं, थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक शराबी युवक बीच सड़क पर लगभग आधे घंटे तक नशे की हालत में सोया रहा, लेकिन इस पर भी उजियारपुर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हद तो तब हो गई जब एक बाइक पर सवार दो शराबी युवक थाना के सामने से गाली-गलौज करते हुए निकल गए, लेकिन उस पर भी उजियारपुर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शराबी युवकों पर उजियारपुर थाना की पुलिस कब तक और क्या कार्रवाई कर पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed