{"_id":"6a1676ce580f451db20c762e","slug":"samastipur-police-bribery-video-viral-sp-got-done-police-suspended-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4327707-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रिश्वत लेते एएसआई का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड; नोट गिनते कैमरे में कैद हुआ पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रिश्वत लेते एएसआई का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड; नोट गिनते कैमरे में कैद हुआ पुलिसकर्मी
Wed, 27 May 2026 11:23 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:23 AM IST
सार
समस्तीपुर में रिश्वत लेते जमादार का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। वीडियो में रोसड़ा थाना के जमादार योगेश्वर साह कथित तौर पर 5 हजार रुपये लेते और गिनते नजर आ रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
समस्तीपुर में घूस लेता जमादार वीडियो वायरल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
समस्तीपुर जिले में कार्रवाई के नाम पर पीड़ित से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में एक जमादार (एएसआई) कथित तौर पर रिश्वत लेते और रुपए गिनते नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जमादार को निलंबित कर दिया है।
5 हजार रुपये लेते दिखाई दिया एएसआई
निलंबित जमादार की पहचान रोसड़ा थाना में पदस्थापित योगेश्वर साह के रूप में हुई है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में वह पीड़ित से 5 हजार रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया था। वीडियो की सत्यता जांचने के लिए रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा को जांच का जिम्मा सौंपा गया। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद जमादार योगेश्वर साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मुसरीघरारी थाना में पदस्थापित दारोगा बी.के. सिंह को शराब सेवन के आरोप में निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- BDO के छह ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; नकदी और दस्तावेज मिलने की चर्चा
दुकान पर बुलाकर दी गई थी रकम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमादार पीड़ित के बुलावे पर उसकी दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीड़ित की ओर से कुछ राशि दी गई। आरोप है कि जमादार ने 10 हजार रुपये और देने की मांग की थी।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर पीड़ित यह कहते सुनाई दे रहा है कि फिलहाल इतना रख लीजिए, बाकी रकम बाद में दे दी जाएगी। इसके बाद जमादार रुपए गिनते और उन्हें अपनी टी-शर्ट की जेब में रखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पीड़ित ने गुप्त कैमरे से पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विभागीय जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।