फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Pawan Express route changed suddenly; Passengers upset with announcement of not going to Prayagraj

Bihar News: अचानक बदला पवन एक्सप्रेस का रूट; प्रयागराज न जाने की घोषणा से यात्री हैरान, घंटों कर रहे इंतजार

Tue, 11 Feb 2025 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Feb 2025 06:22 PM IST
सार

Train Status: नाराज यात्रियों ने कहा कि अगर पहले से ही रूट बदला गया था, तो इसकी जानकारी टिकट बुकिंग के समय दी जानी चाहिए थी। अचानक ट्रेन से उतारे जाने के कारण उन्हें वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने में भी कठिनाई हुई।

विज्ञापन
Samastipur: Pawan Express route changed suddenly; Passengers upset with announcement of not going to Prayagraj
अचानक रूट बदलने से भारी परेशानी में फंसे रेलयात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब रेलवे ने घोषणा की कि जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) जाने वाली पवन एक्सप्रेस आज प्रयागराज के रास्ते नहीं जाएगी। इस घोषणा से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, ट्रेन में सवार कई यात्रियों को मजबूरन यात्रा बीच में ही छोड़नी पड़ी।

विज्ञापन

 
प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को ट्रेन से उतरना पड़ा
जानकारी के मुताबिक, जब ट्रेन समस्तीपुर पहुंची तो जयनगर, मधुबनी और अन्य स्टेशनों से चढ़े कई यात्री इस घोषणा के बाद ट्रेन से उतरने को मजबूर हो गए। यात्रियों को जानकारी दी गई कि जो लोग प्रयागराज जाना चाहते हैं, उन्हें जयनगर से चलाई गई स्पेशल ट्रेन से यात्रा करनी होगी। इस दौरान समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग भी असमंजस में पड़ गए।
विज्ञापन

 
हालांकि रेलवे प्रशासन ने रूट बदलने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण इसका रूट परिवर्तित कर दिया गया। वहीं, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने यात्रियों को जानकारी दी कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो शाम 5:30 बजे के बाद समस्तीपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर निकाली भड़ास
इस अचानक बदलाव से प्रयागराज जाने वाले यात्री खासे नाराज नजर आए। जयनगर से ट्रेन पकड़ने वाले मधुबनी के राजेंद्र प्रसाद साह ने बताया कि वह प्रयागराज जाने के लिए सवार हुए थे, लेकिन समस्तीपुर पहुंचने पर टीटी ने उन्हें यह कहकर उतार दिया कि यह ट्रेन अब प्रयागराज नहीं जाएगी। उनके साथ ही दर्जनों अन्य यात्रियों को भी ट्रेन से उतार दिया गया।
 
नाराज यात्रियों का कहना था कि अगर पहले से ही रूट बदला गया था, तो इसकी जानकारी टिकट बुकिंग के समय दी जानी चाहिए थी। अचानक ट्रेन से उतारे जाने के कारण उन्हें वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने में भी कठिनाई हुई।

 
प्रयागराज जाने वालों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने हालांकि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की थी, लेकिन यात्री इससे संतुष्ट नहीं दिखे। कई यात्रियों ने कहा कि अगर रूट बदलना था तो इसकी पूर्व सूचना दी जानी चाहिए थी, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना सही ढंग से बना सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed