फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: One worker died due to boiler explosion in aluminum factory one body suspected buried under debris

Bihar: एल्यूमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक मजदूर के चिथड़े उड़े, सिर धड़ से अलग; एक शव मलबे में दबा मिला

Wed, 15 Jan 2025 04:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

Samastipur News: प्रशासन ने कहा कि फैक्ट्री की मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह घटना हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फैक्ट्री की खस्ताहाल स्थिति को पहले भी अधिकारियों को बताया गया था, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
Samastipur: One worker died due to boiler explosion in aluminum factory one body suspected buried under debris
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में हुए बॉयलर ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर का शव मलबे में दबा मिला। इसके अलावा तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद फैक्ट्री के सभी कर्मचारी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

 
सुनाई दी थी तेज धमाके की गूंज
जानकारी के मुताबिक, वैनी थाना क्षेत्र की एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि मजदूर का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। मृत मजदूर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के निवासी चंदेश्वर यादव और दरभंगा निवासी संजय यादव के तौर पर हुई है। संजय का शव मलबे में दबा हुआ था। चश्मदीदों के अनुसार, धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन

 
घायलों की हालत गंभीर
हादसे में घायल हुए तीन मजदूरों को तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुरानी फैक्ट्री की जर्जर स्थिति बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फैक्ट्री करीब 100 साल पुरानी है। रखरखाव की घोर अनदेखी के कारण इसकी स्थिति बहुत खराब थी। दो साल पहले इस फैक्ट्री को पूर्व मालिक ने दिलीप कुमार नामक व्यक्ति को बेच दिया था। लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में बिना किसी मेंटेनेंस के काम चल रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
 
प्रशासन की कार्रवाई और मौके पर तैनाती
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ दिलीप कुमार और एएसपी संजय पांडे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और अग्निशमन दल की टीम मौके पर कैंप कर रही है और राहत-बचाव कार्य जारी है। सदर एसडीओ ने पहले एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन मलबे में दबे एक शव की भी पहचान हो गई है।

 
फैक्ट्री के कर्मचारी फरार, जांच के आदेश
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद फैक्ट्री के सभी कर्मचारी और प्रबंधन के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि फैक्ट्री की मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह घटना हुई है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस फैक्ट्री की खस्ताहाल स्थिति को पहले भी अधिकारियों को बताया गया था, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लोगों में इस हादसे के बाद से डर और नाराजगी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed