{"_id":"686e2acabc4124347d07000d","slug":"samastipur-news-three-members-of-same-family-died-due-to-suffocation-while-cleaning-toilet-tank-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शौचालय की टंकी में मौत का साया, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान; गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शौचालय की टंकी में मौत का साया, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान; गांव में पसरा मातम
Wed, 09 Jul 2025 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:09 PM IST
सार
Samastipur News: समस्तीपुर में शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
शौचालय की टंकी में दम घुटने से परिवार के तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले में मंगलवार की शाम एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बिथान प्रखंड के लरझा घाट थाना अंतर्गत सलहा बुजुर्ग गांव में शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और एक किशोर पुत्र शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विषैली गैस बनी तीन जिंदगियों के लिए काल
जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब राम उमेश साहू (42) अपने आवास परिसर में बने एक पुराने शौचालय टंकी की सफाई के लिए नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि पुरानी टंकी से नई टंकी में गैस और पानी का रिसाव हो रहा था। जब राम उमेश काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो उनके छोटे भाई दया राम साहू (38) उन्हें देखने और बचाने के लिए उसी टंकी में उतरे। दुर्भाग्यवश, वह भी अंदर जाते ही बेहोश हो गए। इसके बाद दया राम का 15 वर्षीय बेटा राधेश्याम साहू अपने पिता और चाचा को बचाने के लिए टंकी में कूदा, लेकिन वह भी दम घुटने से वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar: उदयपुर–कामाख्या एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला, डंडखोरा स्टेशन के पास पटरी से उतरा पैंट्री कार का पहिया
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। जेसीबी और सीढ़ियों की मदद से तीनों को टंकी से बाहर निकाला गया और तत्काल हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले गए, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
अस्पताल में व्यवस्था को लेकर परिजनों का हंगामा
सीएचसी हसनपुर में जब तीनों को रेफर किया गया, तो परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि अस्पताल में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था नहीं थी, पंखे तक नहीं चल रहे थे और मरीजों की हालत को गंभीर बताकर जल्दबाजी में रेफर किया जा रहा था। परिजनों ने कहा कि अगर अस्पताल में बेहतर प्राथमिक चिकित्सा दी जाती, तो शायद तीनों की जान बचाई जा सकती थी।
यह भी पढ़ें- कटिहार बंद के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा: मिरचाईबाड़ी में राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसपी लौटे खाली हाथ
गांव में मातम, प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल
एक ही परिवार के तीन लोगों की इस दुखद मौत से सलहा बुजुर्ग गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है और प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे और सहायता देने की मांग की है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।