फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Shopkeeper brothers shot by miscreants, after looting 2 criminals were beaten to death by mob

Crime: दुकानदार भाइयों को बदमाशों ने मारी गोली, लूटपाट के बाद दो अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीट कर किया लहूलुहान

Mon, 19 May 2025 10:35 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 May 2025 10:35 AM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर में किराना दुकानदार भाइयों को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। वहीं, दुकान में लूटपाट के बाद दो अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Samastipur News: Shopkeeper brothers shot by miscreants, after looting 2 criminals were beaten to death by mob
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रविवार रात सनसनीखेज वारदात में बाइक सवार बदमाशों ने किराना दुकानदार सहोदर भाइयों को गोली मार दी और उनकी दुकान में लूटपाट की। यह खौफनाक घटना सरदारगंज चौक के पास रात करीब आठ बजे घटी, जब दुकान पर भीड़भाड़ का समय था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: घर लौटते समय किसान को बदमाशों ने मारी गोली, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

 
गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और भाग रहे बदमाशों में से दो को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे लहूलुहान हो गए। स्थानीय सूत्रों में चर्चा है कि भीड़ की पिटाई से दोनों की मौत हो गई है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना में घायल किराना व्यवसायी अभिषेक रंजन को सीने में गोली लगी है, जबकि उनके छोटे भाई अनुराग रंजन को जांघ में गोली मारी गई है। दोनों घायल भाइयों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सड़क किनारे टहल रहे अधेड़ को वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम
 
वारदात की सूचना मिलते ही समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed