{"_id":"664a16b3f1af6f76840c8219","slug":"samastipur-news-fed-up-with-one-sided-love-of-a-mad-lover-minor-girl-committed-suicide-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पागल प्रेमी के एकतरफा प्यार से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने दी जान, लोगों ने युवक को किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पागल प्रेमी के एकतरफा प्यार से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने दी जान, लोगों ने युवक को किया पुलिस के हवाले
Sun, 19 May 2024 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 19 May 2024 08:41 PM IST
सार
Samastipur News: सदर डीएसपी-2 विजय कुमार महतो ने बताया कि एकतरफा प्यार से परेशान छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मृतका के घर पर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
मृत छात्रा रूपा कुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर में पागल प्रेमी के एकतरफा प्यार से परेशान एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। मामला जिले के कल्याणपुर थाने के चांधरपुर गांव का है। मृतक छात्रा की पहचान ग्रामीण हीरालाल पासवान के बेटी रूपा कुमारी (15) के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, छात्रा के जहर खा लेने की सूचना पर उक्त प्रेमी भी छात्रा के घर पहुंच गया। जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मृत छात्रा के दादा सुखलाल पासवान ने बताया कि उनका बेटा परदेस में रहता है। पोती रूपा मां के साथ रहती थी। रूपा दसवीं में पढ़ने के लिए परतापुर हाईस्कूल जाती थी। जहां परतापुर गांव का राजा साह नामक युवक उसे राह चलते काफी परेशान करता था। रूपा बराबर घर आकर परिवार के लोगों को इसके बारे में बता रही थी। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन लड़का अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। उन्होंने बताया कि लड़के की हरकतों से तंग आकर परिवार के लोगों ने रूपा की शादी कर देने की सोची। शादी को लेकर लड़का भी देखा गया। फलदान भी हो गया था, जिसके बाद उक्त (आरोपी) लड़का रूपा और परिवार के लोगों को कई तरह से तंग तबाह करने लगा था। रूपा की कोई तस्वीर उसके पास थी, जिसे लेकर वह ब्लैकमेल भी करने लगा था। उसी से परेशान उसकी पोती ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
युवक की प्रताड़ना से तंग आकर रूपा ने जहर खाकर जान दे दी। यह जानकारी उक्त युवक (राजा साह) को लगी तो वह लड़की के घर पर पहुंच गया। उसके बाद गांव के लोगों ने उक्त युवक को पकड़ लिया। इस दौरान गांव के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद उक्त युवक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
सदर डीएसपी-2 विजय कुमार महतो ने बताया कि एकतरफा प्यार से परेशान छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मृतका के घर पर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। अभी लड़की के परिवार वालों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।