फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Clashes with accused's family, woman's leg injured; Police accused of assault

Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस और आरोपी के घर वालों में झड़प, बदमाश की मां के पैर में लगी चोट; मारपीट का आरोप

Tue, 15 Oct 2024 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Oct 2024 08:48 PM IST
सार

Samastipur News: सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि हालांकि वह छुट्टी पर है। लेकिन एक बदमाश को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ झड़प की बात सामने आई है। झड़प के दौरान ही महिला को चोट लगने की बात बताई जा रही है। वैसे पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Samastipur News: Clashes with accused's family, woman's leg injured; Police accused of assault
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के भट्टी चौक के पास लूट मामले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और आरोपी के घर वालों के बीच मंगलवार की शाम झड़प हो गई। झड़प की इस घटना में आरोपी की मां को चोट लग गई। बताया जा रहा है कि मिथलेश देवी नामक महिला के बाएं पैर में चोट लगी है, जिसे परिवार के लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस अचानक पहुंचकर डंडा चलाने लगी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, चकमहेसी थाना अध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी ने बताया कि बाइक लूट मामले का आरोपी गुलाब राय के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के भट्टी चौक स्थित घर पर छिपे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो उसके घर वालों ने इसका विरोध किया और पुलिस से उलझ गई। इस दौरान गुलाब ने पिस्तौल तान दी और वहां से फरार हो गया। झड़प की इस घटना में बदमाश की मां मिथलेश देवी को चोट लग गई।
विज्ञापन




थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुलाब राय पर पूर्व में भी हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पर लगाया जा रहा मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। अगर परिवार वाले पुलिस से नहीं उलझते तो बदमाश की गिरफ्तारी हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, मिथलेश देवी के बड़े बेटे संजय राय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अचानक पहुंचकर घर में मारपीट शुरू कर दी। पूर्व में कोई नोटिस नहीं दिया गया और उनकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस वजह से उनके बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पहले कल्याणपुर पीएससी में भर्ती कराया गया। फिर वहां से सदर अस्पताल ले जाया गया। संजय राय ने घर से रुपये लूटने का भी आरोप लगाया।

 
इधर, सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि हालांकि वह छुट्टी पर है। लेकिन एक बदमाश को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ झड़प की बात सामने आई है। झड़प के दौरान ही महिला को चोट लगने की बात बताई जा रही है। वैसे पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed