फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Bus returning from wedding procession and truck collided, 12 people injured

Bihar News: बारात से लौट रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 12 लोग हुए घायल; हादसे से मची अफरा-तफरी

Fri, 07 Mar 2025 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Mar 2025 05:30 PM IST
सार

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बस और ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Samastipur News: Bus returning from wedding procession and truck collided, 12 people injured
अस्पताल में भर्ती घायल बाराती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जब बारातियों को लेकर लौट रही बस और 18 चक्का ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 बाराती घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि हल्की चोट वालों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

 
बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा
घायलों में शामिल मुकेश कुमार ने बताया कि वे लोग विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिवान चौक से बारात लेकर सरायरंजन के रायपुर गए थे। यह बारात गौनोर सहनी के पुत्र जिम्मेदार सहनी की शादी के लिए निकली थी। शादी संपन्न होने के बाद बारात वापस लौट रही थी, तभी सरायरंजन थाना क्षेत्र के खजूरी मोहन चौक के पास 18 चक्का ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन



 
इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ घायलों का इलाज दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी सभी का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना सुबह पांच बजे घटी
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। जब बारात की बस वापस लौट रही थी। घायलों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया सिंघिया वार्ड पांच के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें राहुल कुमार, गौरव कुमार, रामा सहनी, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

 
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बस और ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल हादसे से शादी की खुशी मातम में बदल गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed