Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक लोडेड ट्रक में मारी टक्कर, दो दुकानें क्षतिग्रस्त; लाखों का नुकसान
Samastipur News: समस्तीपुर के मोहनपुर रोड पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक लोडेड ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे दो दुकानें भी चपेट में आ गईं। घटना में लाखों का नुकसान हुआ और चालक-खलासी फरार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू की है।
विस्तार
समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़े बाइक लोडेड ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर पास की दो दुकानों को तोड़ते हुए नाली में फंस गया। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ और सौभाग्य से घटना के समय दुकानों में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
ड्राइवर-खलासी घायल, चालक फरार
बाइक से लदे ट्रक पर सो रहे ड्राइवर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बताया कि मोहनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार हाइवा सीधे ट्रक से जा टकराई। इसके बाद हाइवा ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में हाइवा का ड्राइवर और खलासी घायल हो गए, लेकिन दोनों गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
लाखों की क्षति, दुकानदारों में नाराजगी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में दुकानदार हृदय महतो की दुकान को भारी नुकसान हुआ है। पास की दूसरी दुकान में रखा जनरेटर पूरी तरह टूट गया। दोनों दुकानों में लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि प्रशासन को घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Bihar: गुड़गांव में मजदूर की दर्दनाक मौत, शव पहुंचते ही कोहराम, परिवार व ग्रामीणों ने मांगी आर्थिक सहायता
पुलिस ने वाहन जब्त किया, जांच जारी
मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.