फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur Incident: Chirag Paswan Demands Strict Action Against All Those Involved,

'चार गिरफ्तारियों से बात खत्म नहीं, हर संलिप्त व्यक्ति पर हो सख्त कार्रवाई': समस्तीपुर कांड पर चिराग का बयान

Thu, 24 Sep 2026 06:08 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 06:08 PM IST
सार

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में युवती से सरेराह बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Samastipur Incident: Chirag Paswan Demands Strict Action Against All Those Involved,
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित जगतसिंहपुर गांव में एक युवती से सरेराह बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बीच केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने घटना को बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

विज्ञापन

चिराग पासवान ने कहा कि सरेआम युवती के साथ इस तरह की हरकत होना कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि घटना में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की कि घटना में संलिप्त हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

'जमुई जैसी कार्रवाई हो'

विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग पासवान ने अपने बयान में हाल में जमुई में हुई घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह जमुई की घटना में मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ में कार्रवाई हुई, उसी तरह समस्तीपुर मामले में भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों में कानून का भय कायम होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में मदद मिलेगी।


पढ़ें:  शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में युवती के साथ सरेराह बदसलूकी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं करने और उसकी तस्वीर या वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की अपील की है।

कानून-व्यवस्था पर सियासी घमासान
जमुई के बाद समस्तीपुर में सामने आई घटना ने बिहार में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज कर दी है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं की ओर से भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग सामने आ रही है। चिराग पासवान का यह बयान इसी राजनीतिक बहस के बीच आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed