फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Eunuchs who went to ask for alms were beaten up Police station surrounded when no action was taken

Bihar News: बख्शीश मांगने गए किन्नरों के साथ मारपीट; कार्रवाई न होने पर थाने का किया घेराव, सड़क जाम

Tue, 28 Jan 2025 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Jan 2025 07:27 PM IST
सार

Samastipur News: पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाने का घेराव और सड़क जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Samastipur: Eunuchs who went to ask for alms were beaten up Police station surrounded when no action was taken
पुलिस से नाराज किन्नरों ने थाने क घेराव कर किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर ऐलौथ गांव में बख्शीश मांगने गए किन्नरों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में मंगलवार को किन्नरों ने मुसरीघरारी थाने का घेराव कर दिया। नाराज किन्नरों ने समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी किन्नरों ने आरोप लगाया कि पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।

विज्ञापन

 
पीड़ित किन्नरों ने पुलिस पर लगाए आरोप
जानकारी के मुताबिक, घटना बीते सप्ताह की है। जब मोहम्मद आले के घर एक समारोह के बाद किन्नरों की टोली बधाई मांगने पहुंची थी। किन्नरों का दावा है कि उन्होंने परंपरागत तरीके से नाच-गाने के बाद बख्शीश मांगी, लेकिन परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कई किन्नर घायल हो गए थे, जिन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


किन्नर नेता रूपा किन्नर ने बताया कि घटना के बाद से एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
किन्नरों पर जबरन वसूली और हिंसा करने का आरोप
दूसरी ओर, घटना में शामिल परिवार ने किन्नरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि किन्नरों ने जबरन 11 हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो किन्नरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि किन्नरों ने घर में तोड़फोड़ की और एक बच्चे को लेकर भागने की कोशिश की। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी हस्तक्षेप किया और किन्नरों के साथ मारपीट की।

 
इधर, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजल अंसारी ने कहा कि घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाने का घेराव और सड़क जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटों तक जारी इस जाम को पुलिस और स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। हालांकि घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। किन्नर समुदाय ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। वहीं, ग्रामीणों में भी घटना को लेकर गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed