फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: A speeding car hits a tempo carrying goods, two killed and three injured; CPI(ML) made this demand

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने मालढोवा टेंपो को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन घायल; माले ने की यह मांग

Tue, 20 Feb 2024 12:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Feb 2024 12:16 PM IST
सार

Samastipur Hindi News: समस्तीपुर में एक कार ने माल ढोने वाले टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार सब्जी व्यवसायी समते दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं, भाकपा माले ने इस हादसे को लेकर प्रशासन से अपनी मांगें रखी हैं।

विज्ञापन
Samastipur: A speeding car hits a tempo carrying goods, two killed and three injured; CPI(ML) made this demand
दुर्घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर में तेज गति से मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही कार पीछे से मालढोवा टेंपो को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। घटनास्थल पर टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। यह घटना बंगरा थाना क्षेत्र के रजबा लाईन होटल के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रजबा लाईन होटल के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुजफ्फरपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार (सफारी) ने उसी दिशा से मोतीपुर सब्जी मंडी जा रहे मालढोवा टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार सब्जी व्यवसायी मुजफ्फरपुर के चिकनौटा निवासी प्रदीप साह (50) और रामवरण महतो (60) की मौके पर मौत हो गई। जबकि जितेंद्र राम, सुनील महतो और देवेंद्र साह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन




इसके बाद मौके पर पहुंचकर बंगरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतक के शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तीनों गंभीर घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और खेग्रामस नेता प्रभात रंजन गुप्ता ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। माले नेताओं ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने, घायलों का सरकारी स्तर पर इलाज कराने और सड़क हादसे रोकने की व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed