फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur : 9th class student, who was missing for 2 days, was found hanging from window of Anmol High School

Bihar News: हाईस्कूल की खिड़की पर फंदे से लटकता दिखा 15 साल का अनमोल दो दिन से गायब था, अब मरा मिला

Sat, 06 Apr 2024 12:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 06 Apr 2024 12:31 PM IST
सार

Samastipur News: रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किशोर की हत्या की गई है या उसने किसी कारण से खुद आत्महत्या की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Samastipur : 9th class student, who was missing for 2 days, was found hanging from window of Anmol High School
मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढठ्ठा गांव में शनिवार सुबह दो दिन से लापता किशोर का शव गांव के ही हाई स्कूल की खिड़की में फंदे से लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक किशोर की पहचान गांव के शंभू महतो के बेटे अनमोल कुमार (15) के रूप में की गई है। वह इसी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अनमोल पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिवार के लोग अपने स्तर पर उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान सुबह लोगों को जानकारी मिली कि गांव के हाई स्कूल परिसर में मुख्य गेट सामने खिड़की के ग्रिल से गमछे के सहारे अनमोल का शव लटक रहा है। घटना की सूचना इलाके में आग की तहर फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किशोर का शव ग्रिल में गमछे के सहारे लटक रहा था। वहीं, किशोर की दोनों चप्पल भी ठीक पैर के नीचे मिलीं। माना जा रहा है कि किशोर ने फंदे लटककर जान दी है। हालांकि परिवार के लोगों को आरोप है कि अनमोल की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। 
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि अनमोल दो दिन से लापता था, लेकिन परिवार के लोगों द्वारा अपने स्तर से खोजबीन की जा रही थी। थाने में रिपोर्ट भी नहीं कराई गई थी। उधर, स्कूल का मेन गेट बंद होने के बावजूद शव अंदर कैसे आया, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। चूंकि स्कूल का चौकीदर स्कूल की छत पर सो रहा था, फिर भी उसे भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किशोर की हत्या की गई है या उसने किसी कारण से खुद आत्महत्या की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी परिवार के लोगों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed