फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar madhubani smuggling syndicate raid hira mahaseth chachi basopatti duhabi market

मधुबनी में तस्कर सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: हीरा महासेठ उर्फ चाची के ठिकानों पर छापेमारी; दुकान और गोदाम सील

Fri, 09 Oct 2026 07:47 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 07:47 AM IST
सार

मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार में कथित तस्कर सिंडिकेट से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस, एसएसबी और अन्य टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। कुख्यात हीरा महासेठ उर्फ चाची के कई ठिकानों पर छापेमारी कर एक दुकान और कई गोदामों को सील किया गया।

विज्ञापन
bihar madhubani smuggling syndicate raid hira mahaseth chachi basopatti duhabi market
तस्कर सिंडिकेट से जुड़े हीरा महावीर के कई ठिकानों पर छापेमारी करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा के पास कथित तस्कर सिंडिकेट से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। कुख्यात हीरा महासेठ उर्फ चाची के कई ठिकानों पर पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और अन्य टीमों ने एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार में की गई। भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। कार्रवाई के दौरान एक दुकान और कई गोदामों को सील कर दिया गया।

विज्ञापन

हीरा महासेठ के कई ठिकाने जांच एजेंसियों के निशाने पर

बताया जा रहा है कि हीरा महासेठ उर्फ चाची के भारतीय क्षेत्र में कई ठिकाने हैं। एसएसबी, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस की पहले की कार्रवाइयों के बाद कथित सिंडिकेट से जुड़े नेटवर्क के बारे में कई जानकारियां सामने आई थीं। अब जांच एजेंसियों की नजर इस नेटवर्क से जुड़ी संपत्तियों और अन्य ठिकानों पर भी है। भारतीय क्षेत्र में मौजूद संपत्तियों और कथित कारोबार की जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन

जाली नोट के मामले में पहले गिरफ्तार हुआ था भरत महासेठ

गौरतलब है कि बीते 2 अगस्त को दुहबी बाजार स्थित एक किराना दुकान से भरत महासेठ और उसके रिश्तेदार शिव कुमार राउत उर्फ मेहमान को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के पास से 50,150 रुपये के कथित जाली भारतीय नोट बरामद किए गए थे। इस कार्रवाई के कुछ दिन बाद भरत महासेठ की पत्नी हीरा महासेठ उर्फ चाची को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं। भारत-नेपाल सीमा खुली होने के कारण इस क्षेत्र में कथित तस्करी का कारोबार कई वर्षों से चलने की बात सामने आती रही है। हाल के दिनों में भारतीय क्षेत्र में स्थित इनसे जुड़े ठिकाने सुरक्षा और जांच एजेंसियों की निगरानी में रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में भी परिवार का कारोबार, नेटवर्क की जांच तेज

भरत महासेठ की जाली नोट के मामले में गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बताया जाता है कि हीरा महासेठ उर्फ चाची के परिवार का नेपाल क्षेत्र में भी कारोबार रहा है। उनके बेटे नेपाल में रहते हैं और कारोबार में सहयोग करने की बात भी सामने आती रही है।


अब जांच एजेंसियां भारतीय क्षेत्र में मौजूद संपत्तियों और कथित कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। दुहबी बाजार में दुकान और गोदामों को सील किए जाने की कार्रवाई को पुलिस इस मामले में बड़ी कार्रवाई मान रही है। जांच एजेंसियों की आगे की कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों पर भी नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed