फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra in Darbhanga, administration changed the night resting place

Bihar: दरभंगा में राहुल की वोटर अधिकार यात्रा, प्रशासन ने बदला ठिकाना, अब कॉलेज बनेगा रात्रि विश्राम स्थल

Sun, 24 Aug 2025 09:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 09:24 PM IST
सार

दरभंगा जिला प्रशासन ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल को बदल दिया है। पहले यह जीवछघाट हाई स्कूल में होना था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद अब यह कार्यक्रम फखरुद्दीन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में होगा।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra in Darbhanga, administration changed the night resting place
राहुल गांधी - फोटो : (कांग्रेस ट्विटर)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने जीवछघाट हाई स्कूल परिसर में रात्रि विश्राम की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अब यात्रा का रात्रि विश्राम फखरुद्दीन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में होगा। कांग्रेस नेता डॉ. मदन मोहन झा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्रा का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित अनुसार 26 अगस्त की शाम को दरभंगा पहुँचेगा और रात्रि विश्राम करेगा। इसके बाद 27 अगस्त की सुबह 8 बजे जीवछघाट से यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा गौसाघाट, गंगवारा, कटहलबाड़ी, भंडार चौक, बेला मोड़, बाघ मोड़, कादिराबाद शिवधारा और बाजार समिति होते हुए एनएच-27 मार्ग से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन



पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन


कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मो. असलम ने बताया कि इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा भाकपा माले नेता दीपंकर भट्टाचार्य और कई अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। पूर्व विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि 26 अगस्त को प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की संभावना है, जबकि 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी यात्रा में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed