Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Policon high alert for Leader of Opposition Tejashwi Yadav's Madhubani visit in madhubani

बिहार: आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी, तेजस्वी के दौरे पर प्रशासन सतर्क

Thu, 05 Nov 2026 04:13 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 04:13 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मधुबनी के बलिराजगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब दो किलोमीटर पहले से आवाजाही पर रोक लगाई गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Policon high alert for Leader of Opposition Tejashwi Yadav's Madhubani visit  in madhubani
तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है बल

विस्तार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बलिराजगढ़ आगमन को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। वे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने और उनके समाधान को लेकर पहुंच रहे हैं। उनके प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

करीब दो किलोमीटर पहले से ही आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि तेजस्वी यादव का आगमन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की सक्रियता के चलते बलिराजगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता देखी जा रही है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले ही मधुबनी पहुंचने से पूर्व प्रशासन को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके मधुबनी पहुंचने से पहले आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।



ये भी पढ़ें- बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी! : एक डिप्टी सीएम रिटायर होंगे, निशांत कुमार को पद दिए जाने की चर्चा

अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव के मधुबनी दौरे के बाद आरजेडी आंदोलन का क्या रूप तैयार करती है। फिलहाल मधुबनी पुलिस की ओर से एएसआई के घर पर भी छापेमारी की जा रही है। मधुबनी से नेपाल तक छापेमारी के लिए 12 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है बल

पुलिस प्रशासन अलर्ट, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed