फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   petrol-pump-returning-youth-bike-collided-two-bike-riders-died

बिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहराम

Wed, 16 Sep 2026 07:41 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर बुधवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सागर शर्मा होटल के पास हुआ। मृतकों की पहचान मोहम्मद रईस (18) और रामचंद्र राम (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
petrol-pump-returning-youth-bike-collided-two-bike-riders-died
पेट्रोल पंप से निकला युवक, आगे चल रही बाइक में मारी टक्कर; दोनों की मौत

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार को एनएच-28 पर हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा मुसरीघरारी-बेगूसराय राष्ट्रीय राजमार्ग पर सागर शर्मा होटल के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे एक बाइक सवार की टक्कर आगे चल रही दूसरी बाइक से हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी मोहम्मद कलीम के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रईस तथा सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव के वार्ड संख्या-13 निवासी स्वर्गीय बैद्यनाथ राम के 55 वर्षीय पुत्र रामचंद्र राम के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बेटे को बस स्टैंड छोड़कर लौट रहे थे घर
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रामचंद्र राम बुधवार को अपने बेटे को मुसरीघरारी बस स्टैंड छोड़ने आए थे। उनका बेटा ट्रेन से बाहर जाने वाला था। उसे बस स्टैंड पहुंचाने के बाद रामचंद्र अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। वह झखड़ा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद रईस भी बाइक से पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचा था। रईस मुसरीघरारी स्थित एक गैराज में काम करता था। पेट्रोल पंप से निकलने के बाद वह भी एनएच-28 पर पूरब से पश्चिम की दिशा में जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर आगे चल रही रामचंद्र राम की बाइक में पीछे से मोहम्मद रईस की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया दोनों को अस्पताल
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा निधि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों की जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने मोहम्मद रईस और रामचंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को दी।

दोनों बाइकों को पुलिस ने किया जब्त
मुसरीघरारी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



ये भी पढ़ें- बिहार: श्राद्ध भोज के बाद बढ़ते गए बीमार, बिहटा में 55 लोगों की तबीयत बिगड़ी; क्या हो सकती है वजह?

एक ही हादसे में दो परिवारों में मचा कोहराम
एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना पर दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सदर अस्पताल पहुंचे दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाईक सवारों की मौत क

पेट्रोल पंप से निकला युवक, आगे चल रही बाइक में मारी टक्कर; दोनों की मौत

 

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाईक सवारों की मौत क

पेट्रोल पंप से निकला युवक, आगे चल रही बाइक में मारी टक्कर; दोनों की मौत

 

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाईक सवारों की मौत क

पेट्रोल पंप से निकला युवक, आगे चल रही बाइक में मारी टक्कर; दोनों की मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed