फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Organization of Sahyog Shivir in Madhubani, In-charge Minister Leshi Singh arrived in madhubani bihar news

Bihar News: सहयोग शिविर में पहुंचीं मंत्री लेसी सिंह, बोलीं- जनता को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

Tue, 19 May 2026 02:53 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 02:53 PM IST
सार

मधुबनी के काको पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई।

विज्ञापन
Organization of Sahyog Shivir in Madhubani, In-charge Minister Leshi Singh arrived in madhubani bihar news
सहयोग शिविर आयोजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड स्थित काको पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
सहयोग शिविर के दौरान मंत्री लेसी सिंह ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों और आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जनता और प्रशासन के बीच मजबूत हो रहा संवाद
मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर सिर्फ योजनाओं की जानकारी देने का मंच नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Land Bihar : 11 टाउनशिप की जमीन के मुआवजे पर बड़ा एलान; CM सम्राट चौधरी ने जमीन मालिकों को बताई दर

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का पारदर्शिता और तत्परता के साथ निष्पादन किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed