फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Murder in Kolkata, arrest from Darbhanga, Bengal police takes big action on CDR clues

Bihar News: कोलकाता में हत्या, गिरफ्तारी दरभंगा से, सीडीआर के सुराग पर बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sun, 18 May 2025 09:34 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 18 May 2025 09:34 AM IST
सार

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसरौर गांव से हत्या के आरोपी निखिल पासवान को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी बंगाल पुलिस ने दरभंगा पुलिस की मदद से की। निखिल पर बंगाल के कालना थाना में केस नंबर 800/24 दर्ज है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बंगाल पुलिस निखिल को अपने साथ ले गई।
 

विज्ञापन
Murder in Kolkata, arrest from Darbhanga, Bengal police takes big action on CDR clues
पुलिस ने पकड़ा आरोपी को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसरौर गांव से हत्या के आरोपी निखिल पासवान को बंगाल पुलिस ने दरभंगा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। निखिल के खिलाफ बंगाल के कालना थाना में केस नंबर 800/24 दर्ज है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बंगाल पुलिस उसे अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी के बाद निखिल ने दावा किया कि वह कभी कोलकाता गया ही नहीं है। उसने कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। निखिल ने बताया कि जब वह मुंबई से लौट रहा था, तब उसका मोबाइल चोरी हो गया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बंगाल पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पार्थ प्रतिम मंडल ने निखिल को मोबाइल की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) के आधार पर पकड़ा। इसमें घनश्यामपुर थाना की भी मदद ली गई। निखिल पर कोलकाता के कालना थाना में मिलन सिंह की पत्नी रीता दास ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Election 2025: MP जावेद बोले- BJP ने देश की जनता में नफरत का जहर घोला, कांग्रेस इसे मोहब्बत की दुकान से हराएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस का कहना है कि CDR और तकनीकी जांच में निखिल के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी पार्थ प्रतिम मंडल ने बताया कि सभी कानूनी कागज पूरे करने के बाद आरोपी को बंगाल ले जाया जाएगा।

गिरफ्तारी के बाद निखिल पासवान ने कहा कि वह कभी कोलकाता गया ही नहीं है और उसे इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं है। उसने बताया कि जब वह मुंबई से लौट रहा था, तब उसका मोबाइल चोरी हो गया था। इस मामले में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि बंगाल पुलिस यहां आई थी। उन्होंने CDR और प्राथमिकी में नाम आने के आधार पर निखिल पासवान को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed