{"_id":"6891bd340179e79dc0050b11","slug":"man-who-returned-from-mumbai-to-darbhanga-is-missing-last-seen-in-cctv-in-the-waiting-hall-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंबई से लौटकर दरभंगा पहुंचा युवक लापता, CCTV में आखिरी बार वेटिंग हॉल में दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंबई से लौटकर दरभंगा पहुंचा युवक लापता, CCTV में आखिरी बार वेटिंग हॉल में दिखा
Tue, 05 Aug 2025 01:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:44 PM IST
सार
दरभंगा जंक्शन पर मुम्बई से लौटे युवक विकास कमती के लापता होने का मामला सामने आया है। विकास 2 अगस्त को पवन एक्सप्रेस से दरभंगा पहुंचा था और सीसीटीवी फुटेज में वेटिंग हॉल तक जाता दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
दरभंगा स्टेशन पर युवक रहस्यमयी ढंग से लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से दरभंगा जंक्शन पहुंचे एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के उसराही सुपौल गांव निवासी आमोद कमती के पुत्र विकास कमती के रूप में हुई है। विकास 31 जुलाई को पवन एक्सप्रेस से मुम्बई से चला था और 2 अगस्त की रात दरभंगा जंक्शन पहुंचा था। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में वह मिथिला वेटिंग हॉल में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ देर बाद वह प्लेटफॉर्म नंबर 2 की ओर जाता नजर आता है, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विकास का बैग और अन्य सामान वेटिंग हॉल से बरामद किया गया है, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। परिजनों का आरोप है कि लापता होने की सूचना देने के बावजूद दरभंगा जीआरपी और आरपीएफ ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की।
परिजनों के अनुसार, विकास 13 जुलाई को अपनी बुआ से मिलने मुम्बई गया था। 1 अगस्त को उसने परिजनों को फोन कर बताया था कि वह 2 अगस्त की रात 12 से 1 बजे के बीच दरभंगा पहुंचेगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और तब से कोई संपर्क नहीं हो सका। विकास दरभंगा के सीएम कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता परदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटे की अचानक गुमशुदगी से पूरा परिवार सदमे में है। विकास की मां की तबीयत भी बिगड़ गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आवास प्रमाण पत्र के लिए 'दरिंदा' नाम से आवेदन, पिता का नाम 'राक्षस और माता का नाम 'करप्शन' डाला
विकास की आखिरी बातचीत उसके दोस्त मनु चौपाल से हुई थी। उसने बताया कि विकास ने फोन पर कहा था कि वह जंक्शन से बाहर निकलकर बस में बैठ रहा है और सुबह 5 बजे बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी मोड़ पर बाइक लेकर पहुंचने को कहा था। जब दोस्त सुबह तय स्थान पर पहुंचा और विकास नहीं आया, तो उसने कॉल किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। तब से विकास का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन और ग्रामीण अपने स्तर पर लगातार खोजबीन कर रहे हैं और प्रशासन से युवक की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।