फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Madhubani News: One youth died in fierce collision between two bikes, 3 people seriously injured

Bihar News: दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 14 Mar 2025 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Mar 2025 08:55 PM IST
सार

Madhubani News: मधुबनी में दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। होली के मौके पर हुए इस हादसे के बाद मृतक और घायलों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Madhubani News: One youth died in fierce collision between two bikes, 3 people seriously injured
युवक की मौत से परिजन गम में डूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में होली के माहौल के बीच एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। फुलपरास थाना क्षेत्र के पूरवारी टोला स्थित एनएच-27 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब फुलपरास बाजार निवासी 32 वर्षीय इंद्रदेव साफी अपनी बाइक से एनएच-27 पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार कुल चार युवक सड़क पर बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Accident Today:अनियंत्रित बाइक दुकान से टकराई, युवक की मौके पर मौत; होली के अवसर पर परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

 
एक की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर
घटनास्थल पर ही इंद्रदेव साफी की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन युवकों को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से फुलपरास रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक पेशे से था ड्राइवर, परिजनों में कोहराम
मृतक इंद्रदेव साफी पेशे से ड्राइवर था। जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घायलों के घरों में भी गमगीन माहौल है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।


यह भी पढ़ें- Bihar News:होली के हुड़दंग में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
 
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही अन्य दो बाइक सवार युवकों की पहचान के लिए बाइक नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
 
फिलहाल एक घायल की पहचान ओम प्रकाश निवासी फुलपरास बाजार के रूप में हुई है, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed