{"_id":"67a0db94ae99112e8203f080","slug":"madhubani-news-maulana-s-beating-case-tejashwi-yadav-says-there-is-no-such-thing-as-administration-in-bihar-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मौलाना की पिटाई मामले पर भड़के तेजस्वी, कहा- बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं; CM-BJP पर भी बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मौलाना की पिटाई मामले पर भड़के तेजस्वी, कहा- बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं; CM-BJP पर भी बरसे
Mon, 03 Feb 2025 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Feb 2025 08:37 PM IST
सार
Madhubani News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हालात बद से बदतर हो गए हैं। भ्रष्टाचार हर स्तर पर हावी है और पुलिस जनता की सेवा करने के बजाय पैसे लेकर अत्याचार कर रही है। सीएम नीतीश को लेकर कह दी ऐसी बात... पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
मधुबनी यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को मधुबनी के बेनीपट्टी पहुंचे। यहां उन्होंने मौलाना से मारपीट के मामले को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में नहीं हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पुलिस अब रक्षक नहीं, बल्कि भक्षक बन गई है।
विज्ञापन
मौलाना से पिटाई के बाद सरकार पर बरसे तेजस्वी
जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने बेनीपट्टी पहुंचकर मौलाना से मुलाकात की और उनके साथ हुई मारपीट को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मौलाना से 25,000 रुपये घूस लेने के बाद भी उनकी बर्बरतापूर्वक पिटाई की, दाढ़ी और बाल खींचकर उनका अपमान किया। इस घटना को उन्होंने अल्पसंख्यकों के प्रति दुर्भावना का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में हालात बद से बदतर हो गए हैं। भ्रष्टाचार हर स्तर पर हावी है और पुलिस जनता की सेवा करने के बजाय पैसे लेकर अत्याचार कर रही है। उन्होंने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बेनीपट्टी की घटना बिहार में पुलिस की असलियत दिखाती है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार पर तीखा हमला तो बीजेपी को नसीहत
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब पूरी तरह अचेत अवस्था में हैं और केवल वही देखते और सुनते हैं, जो उनके अधिकारी उन्हें दिखाते और बताते हैं। उन्होंने कहा कि चाचा नाम की कोई चीज नहीं रही, अब सरकार पूरी तरह से अफसरशाही के हाथों में है।
बीजेपी पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने मांग की कि इस घटना में शामिल डीएसपी को तत्काल निलंबित किया जाए और उस पर मुकदमा दर्ज हो। तेजस्वी ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो जनता जवाब देना जानती है।
घटना से अल्पसंख्यक समाज में आक्रोश
बेनीपट्टी की इस घटना के बाद अल्पसंख्यक समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने इस घटना की निंदा की है और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तेजस्वी यादव की इस यात्रा से बेनीपट्टी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।