{"_id":"66470b20c4f1603efa0141fb","slug":"ls-polls-2024-madhubani-lok-sabha-voting-on-may-20-keoti-and-jale-assembly-ashok-yadav-ali-ashraf-fatmi-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: दरभंगा के दो विधानसभा क्षेत्रों में मधुबनी लोकसभा उम्मीदवारों के लिए 20 मई को मतदान, जानें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: दरभंगा के दो विधानसभा क्षेत्रों में मधुबनी लोकसभा उम्मीदवारों के लिए 20 मई को मतदान, जानें तैयारी
Fri, 17 May 2024 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 May 2024 01:16 PM IST
सार
LS Polls 2024: जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि इन दो विधानसभा क्षेत्रों में कुल 634 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदाता यहां उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 20 मई को करने वाले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार भी तेजी से चुनाव प्रचार करने में लगे हैं तो राजद उम्मीदवार अली असरफ फातमी भी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन फिर से पाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के केवटी और जाले विधानसभा क्षेत्र मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। अभी वर्तमान में मधुबनी से भाजपा अशोक कुमार यादव सांसद हैं। अशोक यादव पूर्व कृषि मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव के बेटे हैं। उन्हें यह सीट 2019 में पिता के उत्तराधिकारी के रूप में मिली थी। इससे पूर्व वह केवटी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। इन दो विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन लाख चार हजार 192 मतदाता हैं। इस लोकसभा 2024 के चुनाव में राजद के उम्मीदवार मो. अली असरफ फातमी और भाजपा के अशोक कुमार यादव के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह दरभंगा के डीएम राजीव रोशन ने बताया कि इन दो विधानसभा क्षेत्रों में कुल 634 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदाता यहां उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 20 मई को करने वाले हैं। इसकी तैयारी में भाजपा उम्मीदवार भी जोर-शोर चुनाव प्रचार करने में लगे हैं तो राजद उम्मीदवार अली असरफ फातमी भी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को फिर से पाने की जोर आजमाइश करने में लगे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में केवटी की 26 और सिंहवाड़ा की 12 पंचायतों को मिलाकर बने केवटी विधानसभा क्षेत्र के तीन लाख चार हजार 192 मतदाता 305 बूथ (केवटी के 203 और सिंहवाड़ा के 102 बूथ) पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक लाख 60 हजार 874 पुरुष और एक लाख 43 हजार 313 महिलाएं और पांच पारलिंगी (ट्रांसजेंडर) मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
केवटी विधानसभा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ रुखसार ने बताया कि पूरे विधानसभा को 31 (केवटी को 19 और सिंहवाडा को 12) सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों में सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। डिस्पैच सेंटर केंद्रीय विद्यालय हवाई अड्डा, दरभंगा को बनाया गया है। वहीं, वज्र-गृह और मतगणना स्थल आरके कॉलेज, मधुबनी होगा।
बताया जा रहा है कि कुल 149 बूथों पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। वहीं, दिव्यांग जनों के लिए चिह्नित बूथों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था रहेगी। कुल 13 मतदाताओं की पहचान 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग के तौर पर की गई है। इनका मतदान उनके घर पर ही मतपत्र के माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की उपस्थिति में कराया जाएगा। आदर्श, युवा और महिला मतदान केंद्र के रूप में मतदान केंद्र 210, 211 और 212 मध्य विद्यालय केवटी (बालक) को चिह्नित किया गया है।