फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Lok Sabha 2024: Satta Ka Sangram in Samastipur, Discussion with youth, Samastipur Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: समस्तीपुर के युवा बोले- मोदी जी की छलने की गारंटी, उनकी कोई योजना जनता के लिए खरी नहीं उतरी

Tue, 23 Apr 2024 01:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Apr 2024 01:40 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। वहीं, दोपहर में अब युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे समझने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: Satta Ka Sangram in Samastipur, Discussion with youth, Samastipur Lok Sabha Seat
समस्तीपुर में युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को बिहार के समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। अब दोपहर में युवाओं से चर्चा में युवा मतदाता लोकसभा क्षेत्र के अपने मुद्दों को बता रहे हैं। साथ ही यह बता रहे हैं कि उनकी नेताओं से क्या उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


'यहां उदासीनता है जो वास्तविकता है'
समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अमर उजाला से बात करते हुए भाजपा के युवा नेता रजनीश ने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र का समग्र विकास किया है, उससे हमारा समस्तीपुर भी अछूता नहीं है। यहां आठ किलोमीटर दूर सरायरंजन में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है जो पूरे समस्तीपुर जिले के लिए बड़े गर्व की बात है। संसदीय दृष्टि से समस्तीपुर-उजियारपुर के कुछ क्षेत्र में काम हुआ है तो कहीं उदासीनता है जो वास्तविकता है। लेकिन यह वास्तविकता यहां जमीन पर ही है। मोदी जी को लेकर बहुत सकारात्मक विचार है लोगों का, जो उन्होंने राष्ट्र के लिए काम किया। राष्ट्र सेवा को लेकर उनका समर्पण दिखता है। हम उनका समर्थन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'यूट्यूब से कॉन्टेंट बनाकर कमाना भी रोजगार है'
रोजगार को लेकर रजनीश ने कहा कि डिजिटल क्रांति के माध्यम से बहुत सारे युवा हैं जो खुद अपना यूट्यूब कॉन्टेंट बनाकर कर उससे उपार्जन का तरीका बना लिया है। उससे उनकी कमाई हो रही है। स्किल इंडिया के तहत युवाओं को बहुत सारी स्किल सिखाई जा रही हैं, जिससे वे अपना उपार्जन कर पाएं और आत्म निर्भर बन जाएं।


'विपक्ष सरकारी नौकरी देने के नाम पर लोगों को भड़का रहा है'
उन्होंने कहा कि विपक्ष रोजगार सिर्फ सरकारी नौकरी को ही समझता है। उनका विकास का मुद्दा नहीं है। वह बस नौकरी देकर लोगों को अपना नौकर बनाना चाहते हैं, ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी उनपर शासन किया जा सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों को भड़का रहा है कि सब को सरकारी नौकरी दे देंगे, कहां से दे देंगे।

'उद्योग-धंधे का खात्मा किया गया'
सुनील ने कहा कि स्थानीय मुद्दों की बात करें तो समस्तीपुर में 22 तरह के उद्योग-धंधे थे। लेकिन उनमें से एक मात्र जीता-जागता जूट मिल है, अब वह भी खत्म होने की कगार पर है। चीनी मिल की जमीन का जीर्णोद्धार करने की बजाय उसको औन-पौने दामों में बेच दिया गया। इस सरकार में यहां उद्योग-धंधे का पूरी तरह से खात्मा किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed