{"_id":"6627a1d8202f72b4c60c9caa","slug":"lok-sabha-2024-satta-ka-sangram-in-samastipur-discussion-with-leaders-samastipur-lok-sabha-seat-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: समस्तीपुर में INDIA ने कहा- देश बांटने से नहीं, रोजगार देने से होगा विकास; NDA का गजब तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: समस्तीपुर में INDIA ने कहा- देश बांटने से नहीं, रोजगार देने से होगा विकास; NDA का गजब तर्क
Tue, 23 Apr 2024 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:26 PM IST
सार
Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। दोपहर में अब युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे समझने की कोशिश की गई। अब नेताओं से चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
समस्तीपुर में नेताओं से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को बिहार के समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा में युवा मतदाताओं से उनकी लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों जाने गए। वहीं, अब शाम को नेताओं से चर्चा में उन मुद्दों पर बात की जा रही है।
विज्ञापन
'मोदी सरकार में यहां कोई विकास नहीं हुआ'
समस्तीपुर नगर भवन के पास अमर उजाला से चर्चा में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र में प्रिंस राज सांसद हुआ करते थे। वह हमारे प्रतिनिधि हैं, लेकिन आज तक लोगों ने उनका चेहरा भी नहीं देखा है और 2024 भी आ गया। समस्तीपुर में हुए विकास को लेकर उन्होंने कहा कि एक दौर था जब यहां उद्योग-धंधा था, चाल था। लेकिन इस नरेंद्र मोदी की बीजेपी की सरकार में समस्तीपुर में कोई विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर रेल प्रशासन ने 20 साल से कोई काम नहीं किया है। यहां कई गुमितियां हैं, जहां फाटक बंद रहने से प्रसव पीड़ा के समय हमारी मां-बहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां ओवरब्रिज होना चाहिए, फ्लाईओवर होना चाहिए। हम लगातार इसके लिए मांग करते आ रहे हैं, लेकिन रेल प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। यहां कई कार्यकाल से भाजपा के सांसद बनते आ रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। कोई विकास नहीं हुआ है। सिर्फ जुमला से विकास नहीं होता है। हमारे देश को बांटने से विकास नहीं होता है। संविधान को बदलने से विकास नहीं होगा। रोजगार मुहैया कराइए तो हमारे देश का विकास होगा, समाज का विकास होगा और बिहार का विकास होगा।
विज्ञापन
'आचार संहिता की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया'
वहीं, भाजपा नेता अनस रिजवान ने विपक्षी नेता के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गुमती के लिए टेंडर प्रक्रिया चालू है। साथ ही भारतमाला योजना के तहत फोरलेन सड़क पर पुलिया देने का काम भी कंडक्ट हुआ है। तो कहीं न कहीं हम भौगोलिक ढांचा हमारा जो पुरानी व्यवस्था थी, उसे हम आधारभूत संरचना के तहत नया रूप देने जा रहे हैं। लंबा समय लगने के सवाल पर अनस ने कहा कि पुल की लंबाई पर कुछ तकनीकी मामला अटक गया था। फिर से उसका सर्वे किया गया और फिर से हमारे एनडीए के नेता मंत्रियों ने फिर से उसे नया किया और टेंडर प्रक्रिया में जा चुका है। आचार संहिता मामला नहीं होता तो विधिवत काम शुरू हो जाता। उन्होंने कहा कि पांच साल में जितना विकास हो पाएगा उतना जरूर होगा।