फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Lok Sabha 2024: Satta Ka Sangram in Samastipur, Discussion with leaders, Samastipur Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: समस्तीपुर में INDIA ने कहा- देश बांटने से नहीं, रोजगार देने से होगा विकास; NDA का गजब तर्क

Tue, 23 Apr 2024 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Apr 2024 05:26 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। दोपहर में अब युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे समझने की कोशिश की गई। अब नेताओं से चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: Satta Ka Sangram in Samastipur, Discussion with leaders, Samastipur Lok Sabha Seat
समस्तीपुर में नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को बिहार के समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा में युवा मतदाताओं से उनकी लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों जाने गए। वहीं, अब शाम को नेताओं से चर्चा में उन मुद्दों पर बात की जा रही है।

विज्ञापन


'मोदी सरकार में यहां कोई विकास नहीं हुआ'
समस्तीपुर नगर भवन के पास अमर उजाला से चर्चा में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र में प्रिंस राज सांसद हुआ करते थे। वह हमारे प्रतिनिधि हैं, लेकिन आज तक लोगों ने उनका चेहरा भी नहीं देखा है और 2024 भी आ गया। समस्तीपुर में हुए विकास को लेकर उन्होंने कहा कि एक दौर था जब यहां उद्योग-धंधा था, चाल था। लेकिन इस नरेंद्र मोदी की बीजेपी की सरकार में समस्तीपुर में कोई विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समस्तीपुर रेल प्रशासन ने 20 साल से कोई काम नहीं किया है। यहां कई गुमितियां हैं, जहां फाटक बंद रहने से प्रसव पीड़ा के समय हमारी मां-बहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां ओवरब्रिज होना चाहिए, फ्लाईओवर होना चाहिए। हम लगातार इसके लिए मांग करते आ रहे हैं, लेकिन रेल प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। यहां कई कार्यकाल से भाजपा के सांसद बनते आ रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। कोई विकास नहीं हुआ है। सिर्फ जुमला से विकास नहीं होता है। हमारे देश को बांटने से विकास नहीं होता है। संविधान को बदलने से विकास नहीं होगा। रोजगार मुहैया कराइए तो हमारे देश का विकास होगा, समाज का विकास होगा और बिहार का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




'आचार संहिता की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया'
वहीं, भाजपा नेता अनस रिजवान ने विपक्षी नेता के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गुमती के लिए टेंडर प्रक्रिया चालू है। साथ ही भारतमाला योजना के तहत फोरलेन सड़क पर पुलिया देने का काम भी कंडक्ट हुआ है। तो कहीं न कहीं हम भौगोलिक ढांचा हमारा जो पुरानी व्यवस्था थी, उसे हम आधारभूत संरचना के तहत नया रूप देने जा रहे हैं। लंबा समय लगने के सवाल पर अनस ने कहा कि पुल की लंबाई पर कुछ तकनीकी मामला अटक गया था। फिर से उसका सर्वे किया गया और फिर से हमारे एनडीए के नेता मंत्रियों ने फिर से उसे नया किया और टेंडर प्रक्रिया में जा चुका है। आचार संहिता मामला नहीं होता तो विधिवत काम शुरू हो जाता। उन्होंने कहा कि पांच साल में जितना विकास हो पाएगा उतना जरूर होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed