{"_id":"695d3ca501955c8bd70b8d5d","slug":"lathis-wielded-in-front-of-state-president-rajesh-ram-at-madhubani-congress-office-several-workers-injured-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधुबनी कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के सामने चली लाठियां, कई कार्यकर्ता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधुबनी कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के सामने चली लाठियां, कई कार्यकर्ता घायल
Tue, 06 Jan 2026 10:17 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:17 PM IST
सार
Madhubani News: मधुबनी कांग्रेस कार्यालय में हार की समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हिंसक हो गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में लाठियां चलीं, कई कार्यकर्ता घायल हुए। घटना ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को उजागर किया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चलीं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान मधुबनी पहुंचे थे। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और माहौल सामान्य दिख रहा था।
विज्ञापन
बैठक शुरू होते ही उभरी अंदरूनी कलह
हार की समीक्षा बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखे आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई। बैठक के दौरान ही विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष के सामने जमकर मारपीट
कांग्रेस कार्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और लाठियां चलने लगीं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कार्यालय में अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
कई कार्यकर्ता घायल, प्राथमिक उपचार
लाठीचार्ज जैसी स्थिति में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। घायल कार्यकर्ताओं को किसी तरह बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। कार्यालय परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और कुर्सियां व डंडे चलते रहे।
यह भी पढ़ें- Bihar: ईंट भट्ठा चिमनी विस्फोट से मैनेजर समेत पांच गंभीर रूप से झुलसे, पूजा-पाठ के बाद आग लगाने के दौरान हादसा
माहौल संभालने की कोशिश, लेकिन तनाव बरकरार
घटना के दौरान माहौल को शांत कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने प्रयास किए, लेकिन हालात काबू में नहीं आ सके। समीक्षा बैठक अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई और कांग्रेस कार्यालय में लंबे समय तक तनाव बना रहा।
पार्टी की स्थिति पर उठे सवाल
चुनावी हार के बाद कांग्रेस जहां संगठन को मजबूत करने और आत्ममंथन की बात कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाओं ने पार्टी की अंदरूनी स्थिति को उजागर कर दिया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन