फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   interstate vehicle theft gang busted wanted ravi kumar golu arrested

Bihar News: वाहन चोरी के शातिर गिरोह का भंडाफोड़; कई राज्यों में वांटेड गोलू गिरफ्तार, हथियार और उपकरण बरामद

Fri, 16 May 2025 10:23 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 16 May 2025 10:23 AM IST
सार

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गाड़ियों की जांच के दौरान एक बड़े वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है और इस गिरोह के एक शातिर चोर रवि कुमार उर्फ गोलू को पकड़ लिया है।
 

विज्ञापन
interstate vehicle theft gang busted wanted ravi kumar golu arrested
एएसपी संजय पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और गिरोह के एक शातिर बदमाश रवि कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। गोलू अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड निवासी जितेंद्र पांडे का बेटा है, जो इन दिनों खगड़िया में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक क्रेटा कार, ऑटोमेटिक कटर, देसी पिस्टल, पांच गोली और तीन स्कॉर्पियो गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एएसपी संजय पांडे ने बताया कि बेगूसराय की डीआईयू टीम ने सूचना दी थी कि वाहन चोर ताजपुर से मुसरीघरारी की तरफ आ रहे हैं। इस पर मुसरीघरारी चौक पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक क्रेटा कार से दो लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग भी की। इसके बाद एक बदमाश को पकड़ लिया गया, जिसकी पहचान रवि कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दी हैं।
विज्ञापन


एएसपी संजय पांडे ने दी जानकारी

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि रवि कुमार उर्फ गोलू पर सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के कई थानों में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। उस पर सिलीगुड़ी, करण दिग्घी थाना, लखीसराय, बेगूसराय, पटना, अररिया, सहरसा, खगड़िया और मालदा जैसे जगहों पर केस चल रहे हैं। ये सभी मामलों में काफी समय से फरार था। लखीसराय केस में उसे पैरोल मिला था, लेकिन उसके बाद वह फिर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मोतिहारी में खाना बनाने के दौरान लगी आग, तीन सगी बहनों की जलकर मौत

एएसपी ने यह भी बताया कि गोलू चोरी की गाड़ियां बिहार से चुराकर दूसरे राज्यों में अच्छे दामों पर बेचता था। वह अपने गिरोह के साथ मिलकर ये सब करता था। जो दो अन्य बदमाश कार से कूदकर भाग गए थे, उनके बारे में भी रवि ने जानकारी दी है। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल रवि को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed