फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Hydrant pipe stuck in Jaynagar-Howrah Express train at Samastipur Junction removed with gas cutter

Bihar: समस्तीपुर जंक्शन पर चलती ट्रेन में फंसा हाइड्रेंट पाइप, गैस कटर से निकाला; अभियंता समेत दो पर कार्रवाई

Tue, 13 Jan 2026 03:54 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 03:54 PM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन पर जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस में हाइड्रेंट पाइप फंसने से बड़ा हादसा टल गया। कोई जनहानि नहीं हुई। रेल प्रशासन ने ठेकेदार पर जुर्माना लगाया और संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
 

विज्ञापन
Bihar News: Hydrant pipe stuck in Jaynagar-Howrah Express train at Samastipur Junction removed with gas cutter
समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन में फंसा हाइड्रेंट पाइप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जंक्शन पर सोमवार की देर रात एक गंभीर रेल सुरक्षा चूक सामने आई, जब प्लेटफॉर्म पर असुरक्षित तरीके से रखा गया हाइड्रेंट का लोहे का पाइप चलती ट्रेन में फंस गया। समय रहते स्थिति संभल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

 
जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस के साथ घिसटता रहा पाइप
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रेन संख्या 13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची थी। मुजफ्फरपुर छोर पर त्वरित वाटरिंग के लिए रखा गया हाइड्रेंट पाइप लुढ़ककर ट्रेन के एक कोच में फंस गया और प्लेटफॉर्म व कोच के बीच जाम होकर लगभग 140 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता रहा।
विज्ञापन


ट्रेन में फंसा हाइड्रेंट पाइप टला बड़ा हादसा समस्तीपुर जंक्शन पर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्लेटफॉर्म और कोच को पहुंचा नुकसान
इस दौरान प्लेटफॉर्म की कोपिंग टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गईं। जांच में प्रभावित कोच के निचले हिस्से के लैवेटरी क्षेत्र को नुकसान और पीछे के कोच के फुटबोर्ड के मुड़ने की पुष्टि हुई। घटना के बाद स्टेशन प्रबंधन और तकनीकी विभाग तत्काल मौके पर पहुंचे।
 
गैस कटर से हटाया गया पाइप, डेढ़ घंटे बाधित रही ट्रेन
पाइप को गैस कटर की मदद से काटकर हटाया गया। आवश्यक मरम्मत और फिटनेस जांच के बाद ट्रेन को रात करीब साढ़े 12 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। एहतियात के तौर पर दो एस्कॉर्ट स्टाफ भी ट्रेन के साथ भेजे गए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही।


पढ़ें- Bihar: 'साहब! बहुत मारा है हमको, कहा- शोर मचाया तो गोली मार देंगे', पीड़िता की आप बीती सुन पसीज जाएगा दिल
 
ठेकेदार पर जुर्माना, अभियंता पर कार्रवाई
समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने इस मामले को गंभीर सुरक्षा लापरवाही मानते हुए संबंधित ठेकेदार फर्म पर टेंडर शर्तों के तहत जुर्माना लगाया है। वहीं कार्य की निगरानी कर रहे वरीय अनुभाग अभियंता के खिलाफ रेल सेवक अनुशासन एवं अपील नियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
 
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश
रेल प्रशासन ने सभी हाइड्रेंट और पाइप को रनिंग लाइन से सुरक्षित दूरी पर रखने तथा मंडल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म उपकरणों की सुरक्षा समीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed