फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Fraud of young man who failed in Inspector recruitment exam

Bihar News: दरोगा भर्ती परीक्षा में फेल हुए युवक का फर्जीवाड़ा, चौराहों पर करता था अवैध वसूली, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 22 Feb 2024 11:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Feb 2024 11:46 AM IST
सार

Bihar News: दरभंगा में यातायात थानाध्यक्ष ने ड्यूटी पर तैनात एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी इंस्पेक्टर की पहचान दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विजय साहू का पुत्र अशोक कुमार साहू के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
Fraud of young man who failed in Inspector recruitment exam
आरोपी फर्जी दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरफ्तार फर्जी दारोगा ने बताया कि वह पिछले सात आठ महीने से दोनार चौक, मिर्जापुर चौक पर पूरे वर्दी में लैस होकर नो एंट्री में घुसे वाहनों व बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवार को रोककर पैसे की अवैध वसूली किया करता था। इसमें सबसे मजे की बात यह जब भी ड्यूटी पर आता तो अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाता था, जिस कारण ट्रैफिक में तैनात सिपाही भी नहीं पहचान पा रहे थे और न पिछले यातायात थानाध्यक्ष ही उसे पहचान पा रहे थे। 

विज्ञापन

यूट्यूब से सीखा फर्जीवाड़ा
गिरफ्तार फर्जी दरोगा ने बताया कि वह दरोगा की तैयारी काफी दिनों से कर रहा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने तीन बार दारोगा भर्ती के लिए परीक्षा दिया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। उसने बताया कि उसे पहली बार दारोगा की परीक्षा में 147, दूसरी बार की परीक्षा में 175, जबकि तीसरी बार की परीक्षा में मात्र 90 नंबर मिले थे। इसके बाद उसने यूट्यूब देखकर दरोगा गिरी की तरकीब निकाली और हिम्मत जुटाकर उसने शहर के अतिव्यस्त चौक दोनार और मिर्जापुर चौक को अपना ठिकाना बनाते हुए दारोगा का काम करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

युवक को किया गया गिरफ्तार
इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शहर नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर नो एंट्री में घुसे वाहनों से एक फर्जी दारोगा पैसे की उगाही कर रहा है। जिसके बाद तत्काल यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव को भेजकर जांच करवाई तो वह दरोगा फर्जी पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed