फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fake TTE arrested for extorting money from passengers in the name of ticket checking

Bihar News: बागमती एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली

Mon, 05 Jan 2026 11:43 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 11:43 AM IST
सार

समस्तीपुर–बरौनी रेल खंड में बागमती एक्सप्रेस में एक फर्जी टीटीई को यात्रियों की मदद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल ने टिकट जांच के नाम पर 8 से 10 यात्रियों से पैसे वसूले।

विज्ञापन
Fake TTE arrested for extorting money from passengers in the name of ticket checking
फर्जी टीटी पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड में बागमती एक्सप्रेस में टिकट जांच के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले एक फर्जी टीटीई को यात्रियों की मदद से पकड़ लिया गया। यह घटना ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों के लिए एक चेतावनी के रूप में सामने आई है। पकड़े गए फर्जी टीटीई की पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र निवासी हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी बागमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था और इसी दौरान उसने 8 से 10 यात्रियों से टिकट जांच के बहाने रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


घटना का खुलासा उस समय हुआ जब समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से पीछे से आ रही अधिकृत टिकट निरीक्षण टीम ट्रेन में पहुंची। टीम ने यात्रियों से टिकट दिखाने को कहा, तो यात्रियों ने बताया कि थोड़ी देर पहले एक टीटीई ने टिकट जांच की थी और उनसे पैसे लिए गए हैं। इस पर टीम में शामिल टीटीई टून टून राय को शक हुआ और उन्होंने बताए गए व्यक्ति की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई, लेकिन वह अपनी पहचान और अधिकारिक दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर स्पष्ट हुआ कि वह रेलवे का कर्मचारी नहीं है और फर्जी तरीके से टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का विरोध, भाजपा पर साधा निशाना

इसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़कर आरपीएफ समस्तीपुर के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ समस्तीपुर ने टीटीई टून टून राय के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल पुलिस समस्तीपुर को सौंप दिया। रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि टिकट जांच के दौरान केवल अधिकृत टीटीई से ही टिकट दिखाएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे या आरपीएफ को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed