फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Delhi-Darbhanga Flight wait is over Delhi-Darbhanga flight started inaugurated by Sanjay Kumar Jha

Delhi-Darbhanga Flight: खत्म हो गया इंतजार, दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट हुई शुरू, संजय कुमार झा ने किया शुभारंभ

Thu, 12 Dec 2024 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 08:53 PM IST
सार

दिल्ली से दरभंगा तक का सफर अब आसान हो गया है। दरअसल, गुरुवार को दिल्ली से दरभंगा के लिए इंडिगो फ्लाइट सर्विस शुरू हो गई। इसे लेकर राज्यसभा सांसद संजय झा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Delhi-Darbhanga Flight wait is over Delhi-Darbhanga flight started inaugurated by Sanjay Kumar Jha
दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट हुई शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से दरभंगा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की दैनिक उड़ान का गुरुवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आयोजित विशेष समारोह में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद तथा परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थाई संसदीय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किया, केक काटा और पहली उड़ान को झंडी दिखा कर रवाना किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने नई दिल्ली से दरभंगा के लिए इंडिगो के पहले यात्री को बोर्डिंग पास भी सौंपा। संजय कुमार झा ने नई दिल्ली से दरभंगा के बीच इंडिगो की दैनिक उड़ान को दरभंगा एयरपोर्ट के विकास की राह में एक और मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ेगा। इस मौके पर इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह सहित कई पदाधिकारी और विमान के चालक दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संजय कुमार झा ने कहा, दिल्ली से दरभंगा के लिए इंडिगो की उड़ान का शुभारंभ करते हुए मुझे खुशी है। उड़ान स्कीम में बहुत से एयरपोर्ट शुरू हुए, लेकिन समय के साथ उनमें से कुछ बंद भी हो गए। दरभंगा एयरपोर्ट उड़ान स्कीम का संभवत: सबसे सफल एयरपोर्ट है। दरभंगा एयरपोर्ट से पूरे उत्तर बिहार के साथ-साथ नेपाल के तराई क्षेत्र तक के लोगों को हवाई संपर्कता मिली है। दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहले एक अन्य कंपनी की जो उड़ानें थीं, वे अक्सर लेट या रद हो जाती थीं। इससे दरभंगा एयरपोर्ट पर लोगों का भरोसा कम हो रहा था। मुझे कुछ लोग ऐसे मिले, जिन्होंने कहा कि अब वे पटना से सफर करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। तब मैंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलकर पूरी स्थिति की जानकारी दी और इंडिगो की उड़ान शुरू कराने का अनुरोध किया। फिर इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह जी से मेरी मुलाकात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इंडिगो के पास जहाज की कमी है, फिर भी वे दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करेंगे। इंडिगो ने पहले दरभंगा से मुंबई के बीच सप्ताह में चार दिन उड़ान शुरू की। मैं अनुरोध करूंगा कि इंडिगो मुंबई की उड़ान को प्रतिदिन कर दे और आज से दिल्ली से दरभंगा के बीच इंडिगो की दैनिक उड़ान शुरू हो गई है। मुझे विश्वास है, दिल्ली से दरभंगा के बीच टिकट की डिमांड किसी भी अन्य सेक्टर से कम नहीं, बल्कि ज्यादा ही रहेगी और इंडिगो के अधिकारियों को भविष्य में दरभंगा से दिल्ली के बीच एक और उड़ान शुरू करने की जरूरत महसूस होगी।

संजय कुमार झा ने कहा कि अब दरभंगा एयरपोर्ट से हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान शुरू हो गई है। मिथिला और उत्तर बिहार के बहुत से युवा बेंगलुरू में आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं, जिनके लिए दरभंगा से आना-जाना सुगम होगा। इसी तरह पूर्वोत्तर भारत में भी मिथिला के बहुत से लोग हैं। इसलिए इंडिगो को दरभंगा से बेंगलुरू और गुवाहाटी के लिए भी उड़ान सेवा शुरू करने के बारे में सोचना चाहिए और इसके लिए सर्वे कराना चाहिए। दरभंगा से इंडिगो की और उड़ानें शुरू होंगी, तब दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन के प्रति लोगों का भरोसा और भी मजबूत होगा।

संजय कुमार झा ने कहा कि इस अवसर पर मैं अपनी ओर से और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से भी इंडिगो की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं कि आपने मुंबई के बाद दिल्ली से भी दरभंगा के लिए सीधी उड़ान शुरू की है। साथ ही कामना करता हूं कि आने वाले दिनों में आपकी और भी उड़ानें दरभंगा से शुरू हो।

संजय कुमार झा ने कहा कि इस अवसर पर मैं आभार प्रकट करना चाहता हूं, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी, जिन्होंने उड़ान जैसी दूरगामी योजना की शुरुआत की। उड़ान योजना ने देश के छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ कर दूर-दराज के क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार दी है। आज छोटे शहरों के ऐसे लोग भी हवाई सेवा का लाभ आसानी से उठा रहे हैं, जो पहले चाह कर भी हवाई सफर नहीं कर पाते थे। उड़ान योजना के तहत शुरू हुए दरभंगा एयरपोर्ट ने निरंतर सफलता के नए शिखर को छुआ है।


इस मौके पर इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने संजय कुमार झा को अपना परम मित्र बताते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली और बिहार की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के बीच उड़ान कनेक्टिविटी की घोषणा करते हुए मुझे खुशी है। यह नया मार्ग न केवल क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाएगा, बल्कि दोनों शहरों के बीच व्यापार और पर्यटन भी बढ़ाएगा। यह नया रूट प्रतिदिन संचालित होगा और इससे लीची और मखाना के उत्पादकों को देश और विदेश में निर्यात का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed