फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga woman two love marriage husband fled pregnant victim justice demand

Bihar: ढाई साल में दो लव मैरिज, दोनों ने छोड़ा! गर्भवती महिला दरभंगा पुलिस से लगा रही न्याय की गुहार

Mon, 08 Dec 2025 10:39 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 10:39 PM IST
सार

दरभंगा में एक महिला की अनोखी कहानी सामने आई है, जिसने ढाई साल के भीतर दो लव मैरिज कीं, लेकिन दोनों ही पति ने उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
darbhanga woman two love marriage husband fled pregnant victim justice demand
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में एक बेहद अजीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने ढाई साल के अंदर दो लव मैरिज कीं, लेकिन दोनों ही पति उसे छोड़कर चले गए। अब पीड़ित महिला दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि वह आठ महीने की गर्भवती है, इसके बावजूद दूसरे पति के परिवार वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रितेश ठाकुर से 2022 में लव मैरिज के बाद कोर्ट में हुई थी। दोनों ढाई साल तक साथ रहे और उनकी एक बेटी भी हुई। रितेश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


इसी दौरान रितेश के दोस्त अजित शर्मा का उसके घर आना-जाना बढ़ा और महिला की नजदीकियां अजित से काफी बढ़ गईं। मामला इतना आगे बढ़ा कि महिला पति और बच्चे को छोड़ने के लिए तैयार हो गई। यह बात पता चलने पर 2024 में रितेश ठाकुर ने पत्नी से रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  'तेज प्रताप ने मेरे कपड़े फड़वाए और वीडियो बनवाया', पूर्व सहयोगी सौरभ ने लगाए लालू के बेटे पर आरोप

इसके बाद महिला अपने प्रेमी अजित शर्मा के साथ रहने लगी। मामला आगे बढ़ा तो दोनों ने 23 जनवरी 2025 को हरियाणा के कालका मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों हरियाणा में पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।


लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब महिला गर्भवती हुई। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही अजित शर्मा हरियाणा स्थित घर से फरार हो गया। कई दिनों तक वापस नहीं आया और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद महिला ने अजित के खिलाफ हरियाणा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज करवाने के बाद महिला 1 दिसंबर को दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव स्थित अजित शर्मा के घर पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद उसकी सास गुलाब देवी और ससुर तुलसी लाल शर्मा ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। अब पीड़ित महिला अपने आठ महीने के गर्भ के साथ पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed