फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: Voters waiting for candidates names; AIMIM instructs INDIA- do not field candidates against us

LS Polls: उम्मीदवारों के नाम के इंतजार में मतदाता; AIMIM की ‘INDIA’ को हिदायत- हमारे खिलाफ न उतारें प्रत्याशी

Mon, 18 Mar 2024 12:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Mar 2024 12:46 PM IST
सार

Lok Sabha Election:  AIMIM ने कहा कि बिहार में 15 सालों से राजद गठबंधन के बाद भी बीजेपी को शिकस्त नहीं दे पा रही है, जिस कारण 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद को बिहार में लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली थी। इसलिए अगर भाजपा को सत्ता से दूर रखना है तो सबको एक साथ मिलकर इस चुनाव को लड़ना होगा।

विज्ञापन
Darbhanga: Voters waiting for candidates names; AIMIM instructs INDIA- do not field candidates against us
मो. कलाम, एआईएमआईएम नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख तय हो चुकी है और जिले में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। बिहार के दरभंगा में 13 मई को मतदान होना है, लेकिन अभी किसी भी पार्टी ने दरभंगा लोकसभा से अपना उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। इस बार के लोकसभा चुनाव में AIMIM ने बिहार में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जिसमें दरभंगा लोकसभा सीट भी शामिल है। माना जा रहा है कि इस कारण ही पार्टियों को उम्मीदवारों के चयन में थोड़ी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन

 
फिलहाल स्थिति तो ऐसी बनी है कि वर्तमान भाजपा के सांसद भी नहीं बोल पा रहे हैं कि चुनाव दरभंगा से चुनाव कौन लड़ेगा। दूसरी तरफ ‘INDIA’ भी यह तय नहीं कर पाया है कि यह सीट किस पार्टी के पास रहेगी। दरअसल, दरभंगा सीट पर पांच बार कांग्रेस का कब्जा रहा है तो चार पांच बार जनता दल और राजद का कब्जा रहा है। वहीं, पांच बार भाजपा के सांसद यहां से चुनाव जीते हैं। वहीं, इस बार दरभंगा के लोग उम्मीदवारों के नाम के घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
दरभंगा लोकसभा सीट के लिए कुल 29 लाख 19 हजार 406 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15 लाख 35 हजार 515 तो महिला मतदाताओं की संख्या 13 लाख 83 हजार 837 है। वहीं, पारलिंगी वर्ग (ट्रांस समुदाय) के 54 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के इंतजार के बीच AIMIM के बिहार के संयुक्त सचिव मो. कलाम ने दावा करते हुए कहा कि अगर बिहार में भाजपा को हराना है तो ‘INDIA’ को एआईएमआईएम का साथ देना होगा। इतना ही नहीं पार्टी का कहना है कि जिस सीट पर AIMIM चुनाव लड़ेगी, उस सीट से ‘INDIA’ अपना उम्मीदवार न उतारे तो बिहार के चुनाव परिणाम को बदला जा सकता है।

 
उन्होंने कहा कि बिहार में 15 सालों से राजद गठबंधन के बाद भी बीजेपी को शिकस्त नहीं दे पा रही है, जिस कारण 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद को बिहार में लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली थी। साथ ही अन्य गठबंधन को भी फायदा नहीं हुआ। वहीं, एआईएमआईएम ने सीमांचल में खड़े प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ दिया था। ऐसी स्थिति में अगर भाजपा को सत्ता से दूर रखना है तो सबको एक साथ मिलकर इस चुनाव को लड़ना होगा। हमने अभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। लेकिन हमारी नजर बिहार में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed