फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: Uncontrolled truck ran over 3 students riding a bike on highway, two died; people blocked road

Bihar: हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंदा, दो की मौत; लोगों ने सड़क जाम कर जताया रोष

Mon, 13 Jan 2025 06:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Jan 2025 06:33 PM IST
सार

Darbhanga News: बहेड़ी थानाध्यक्ष ने दोनों मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। जबकि सड़क जाम खुलवाने के प्रयास किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Darbhanga: Uncontrolled truck ran over 3 students riding a bike on highway, two died; people blocked road
ग्रामीणों ने गुस्से में लगाया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में SH-88 बहेड़ा-बहेड़ी मार्ग में हाई स्कूल और कॉलेज के बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद दिया। इससे मौके पर ही दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना सहित और भी थानों की पुलिस जाम खुलवाने में जुट गई। घटना के चार घंटे बाद भी पुलिस सड़क जाम खुलवाने के प्रयास में लगी रही, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशानिक अधिकारियों की बात मानने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी बाजार में हाई स्कूल और कॉलेज के बीच बाइक से दवा लेकर दोहट नारायण गांव वापस आ रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र को गंभीर स्थिति में पीएचसी बहेड़ी ले जाया गया। जहां पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दोहट नारायण गांव के छपकी टोला के शंभू लालदेव के 18 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी कुमार के रूप में की गई। दूसरा मृतक गंगा राम के 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार उनका पड़ोसी ही था। वहीं, उनका तीसरा साथी दौलत नद्दाफ का 16 वर्षीय पुत्र सलामत नद्दाफ संभावित दुर्घटना को भांपते हुए कुछ क्षण पहले ही कूद गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि तीनों छात्र बाइक से बहेड़ी बाजार से दवा लेकर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी बहेड़ी बाजार की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही लक्ष्मी कुमार की मौत हो गई। जबकि विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी बहेड़ी ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
 
दोनों मृतक के पड़ोसी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक विशाल, साक्षी और मीनाक्षी दो बहनों का छोटा भाई था। विशाल बिरौल थाना क्षेत्र के महवा गांव अपने ननिहाल में रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। कुछ दिन बाद वह मैट्रिक की परीक्षा देता। मकर संक्रांति पर्व को लेकर गांव आया था।

 
इधर, घटना की सूचना मिलते की मृतक विशाल की मां का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। विशाल के पिता सऊदी अरब में काम किया करते हैं। मृतक लक्ष्मी भाई में तीसरे नंबर पर था। कृष्ण मोहन लालदेव, बृजमोहन लालदेव व छोटे भाई दीपक लालदेव, बहन रानी देवी, नीतू देवी तथा माता संजन देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता शंभू लालदेव परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
 
इस घटना को लेकर बहेड़ी थानाध्यक्ष ने दोनों मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। जबकि सड़क जाम खुलवाने के प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed