{"_id":"66703db888d1deeef90c4d44","slug":"darbhanga-two-parties-clashed-over-playing-speakers-during-bakrid-prayers-police-forces-deployed-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बकरीद की नमाज के वक्त स्पीकर बजाने पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर संभाली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बकरीद की नमाज के वक्त स्पीकर बजाने पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर संभाली स्थिति
Mon, 17 Jun 2024 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 17 Jun 2024 07:14 PM IST
सार
Darbhanga News: दरभंगा में बकरीद की नमाज के वक्त स्पीकर बजाने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुई बात झड़प तक पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति अपने नियंत्रण में कर ली।
विज्ञापन
झड़प के बाद मौके पर तैनात बड़ी संख्या में पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव में बकरीद की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। बताया जाता है कि स्पीकर बजाने को लेकर यह झड़प हुई। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीण SP काम्या मिश्रा ने खुद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को किसी तरह समझा-बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
फिलहाल मामला पूरी तरह शांत है। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खुद ग्रामीण SP भारी पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रही हैं। साथ ही लोगों से किसी प्रकार की कोई अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है। घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीण SP काम्या मिश्रा ने साफ कहा कि जिसने इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है, वैसे सभी लोगों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की बात मानें तो सुबह बकरीद की नमाज के समय दूसरा पक्ष अपने एक धार्मिक कार्यक्रम शिव चर्चा को लेकर तैयारी कर रहा था। इसी तैयारी के बीच वहां लगे स्पीकर को चेक करने के उद्देश्य से बजाया गया था। लेकिन नमाज का समय होने के कारण लोगों ने स्पीकर बंद करने को कहा। तत्काल उसे बंद भी कर दिया, लेकिन जैसे ही नमाज खत्म हुई वहां से कुछ लोग स्पीकर बजाने वाली जगह आपत्ति जताने पहुंच गए। इसी कारण दोनों पक्षों के बीच पहले बहसबाजी हुई और फिर यह झड़प में बदल गई।
विज्ञापन