फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga Sir please do not confiscate property give me three hours I am coming to surrender

Bihar: 'हुजूर कुर्की मत कीजिए, मुझे तीन घंटे की मोहलत दीजिए सरेंडर करने आ रहा हूं,' फिर थानाध्यक्ष ने कहा...

Thu, 17 Oct 2024 09:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

लहेरिया सराय थाना पुलिस दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की जब्ती करने गई थी। इस दौरान आरोपी विजय यादव ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार को फोन करके कहा कि मेरे घर कुर्की जब्ती न कीजिए, मुझे दो घंटे मोहलत दीजिए, मैं दरभंगा आकर सरेंडर कर रहा हूं।

विज्ञापन
Darbhanga Sir please do not confiscate property give me three hours I am coming to surrender
पुलिस संग आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में महिला स्टॉफ के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे पैथोलॉजी लैब के मालिक विजय यादव ने नाटकीय अंदाज में पटना के कोतवाली थाना में सरेंडर किया है। हुआ यूं कि गुरुवार को लहेरिया सराय थाना की पुलिस दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की जब्ती करने गई थी। इस दौरान आरोपी विजय यादव ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार को फोन करके कहा कि मेरे घर कुर्की जब्ती नहीं कीजिए और मुझे दो घंटे की मोहलत दीजिए, मैं दरभंगा आकर सरेंडर कर रहा हूं।

विज्ञापन


इस फोन के आते ही थानाध्यक्ष सकते में आ गए। उन्होंने आरोपी से कहा कि तुम जहां हो, वहीं पास के थाना में सरेंडर करो और वहां के थानाध्यक्ष ने मेरी बात कराओ। नहीं तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। तत्काल आरोपी विजय यादव ने पटना के कोतवाली थाना में सरेंडर करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार से बातचीत करवाई।
विज्ञापन


बता दें कि लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज में संचालित पैथोलॉजिकल लैब में काम करने वाली महिला को घर में पत्नी बनाकर रखकर उसके साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म करने के बाद उसे अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। महिला ने इस दो वर्षों में दो बार गर्भवती होने के बाद गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए लहेरिया सराय थाने में कांड संख्या 374/24 दर्ज कराया था। इसमें अयाचीनगर के रहने वाले विजय यादव और चंदन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में लहेरिया सराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में कई महीने से फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की जब्ती की जा रही थी। इस दौरान विजय यादव ने फोन कर बोला कि मुझे तीन घंटे की मोहलत दे दीजिए, हम सरेंडर करने आ रहे हैं। इस पर उन्होंने पटना के कोतवाली थाना में सरेंडर कर दिया है। इसकी पुष्टि कोतवाली थानाध्यक्ष ने फोन पर कर दी है। आरोपी को पटना से लाने के लिए टीम निकल गई है। फिलहाल, सरेंडर कर देने के कारण कुर्की की कार्रवाई रोक दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed