फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga royal family lnmu land dispute court order seven kattha possession

Bihar: दरभंगा की तकरार पर अदालत की मुहर, राज परिवार जीता, विश्वविद्यालय को खाली करना होगा भवन

Sun, 07 Dec 2025 09:11 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 09:11 PM IST
सार

दरभंगा के व्यवहार न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास के पक्ष में फैसला देते हुए आदेश दिया कि LNMU के संगीत एवं नाट्य विभाग द्वारा उपयोग किया जा रहा भवन खाली कराया जाए और सात कट्ठा भूमि का कब्जा राज परिवार को दिया जाए।

विज्ञापन
darbhanga royal family lnmu land dispute court order seven kattha possession
LNMU के संगीत विभाग की जमीन पर राज परिवार को मिलेगा कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के व्यवहार न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में महाराज परिवार के पक्ष में निर्णय देते हुए LNMU (ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय) के संगीत एवं नाट्य विभाग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे भवन को खाली कराने और जमीन का कब्जा राज परिवार को दिलाने का आदेश दिया है। यह मामला कई वर्षों से कामेश्वर धार्मिक न्यास और LNMU प्रशासन के बीच कोर्ट में चल रहा था।

विज्ञापन

फैसले के बाद रविवार को सदर एसडीओ विकास कुमार भारी पुलिस बल के साथ यूराज कपिलेश्वर सिंह को जमीन का कब्जा दिलाने पहुंचे। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, LNMU संगीत विभागाध्यक्ष और काफी संख्या में छात्र भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए एसडीओ और पुलिस अधिकारियों ने सभी को शांत कराया।

विज्ञापन

राज परिवार का दावा है कि सात कट्ठा जमीन पर उनका स्वामित्व है, जिस पर LNMU का संगीत एवं नाट्य विभाग कई वर्षों से संचालित हो रहा है। कोर्ट के आदेश पर जब प्रशासन जमीन सौंपने पहुँचा तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभाग में परीक्षा चलने की बात कहकर कुछ समय मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

LNMU की रजिस्ट्रार दिव्या रानी हांसदा ने बताया कि उन्हें विभाग खाली कराने की सूचना पहले नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि “26 दिसंबर तक विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है, इसलिए हमने एसडीओ से समय देने का अनुरोध किया है।” रजिस्ट्रार ने यह भी कहा कि अब विश्वविद्यालय भी राज परिवार के खिलाफ कोर्ट जाएगा क्योंकि विश्वविद्यालय की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जा सकता।


महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास लंबे समय से इस सात कट्ठा जमीन पर अपना अधिकार बताते आ रहा है। वर्षों से चल रहे इस मामले में हाल ही में कोर्ट ने जमीन को राज परिवार का बताते हुए फैसला सुनाया। इसके बाद कई बार राज परिवार ने कब्जा लेने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को फिर से जब प्रशासन कब्जा दिलाने पहुँचा तो दोनों पक्षों में हंगामा हुआ और परीक्षा की वजह से प्रशासन वापस लौट गया।

इस संबंध में सदर एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर जमीन खाली कराकर चाबी राज परिवार को सौंपनी थी। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने 26 दिसंबर तक परीक्षा होने की बात कही और उसके बाद विभाग स्वयं खाली करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed